Noida: नोएडा के सेक्टर 127 से BHARAT BUZZ LIVE नामक यू ट्यूब चैनल लॉन्च हुआ है। ये चैनल नई तकनीक और युवा टीम की बदौलत यू ट्यूब के साथ-साथ तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। चैनल के साथ कई बड़े संस्थानों से युवाओं की एक ऊर्जावान टीम जुड़ी है जिन्हें पता है कि आज के दौर में किस तरह की खबरें देखीं और सुनी जाती हैं। चैनल का थीम है हर खबर में भारत, लिहाज़ा देश की हर बड़ी खबर और उसके पीछे छिपी कहानी को दिखाना इसका मकसद है।
चैनल के मैनेजिंग एडिटर एवं प्रोमोटर दिवाकर कुमार सिंह ने बातचीत में बताया कि, BHARAT BUZZ LIVE दर्शकों एवं पाठकों तक ऐसी खबरें पहुंचाएगा जिनका आम जनता से सीधा सरोकार है। साथ ही चैनल एवं उसके वेबसाइट का मकसद उन खबरों को प्राथमिकता देना है जिन्हें ज्यादातर सामाचार माध्यम दिखाओ और भागो वाली सोच के तहत प्रसारित करते हैं। उन्होंने बताया कि, BHARAT BUZZ LIVE जनता की आवाज़ बनने के साथ राष्ट्र प्रथम की सोच को आगे बढ़ाने का काम भी करेगा। भारत के हित को सर्वोपरि रखने के साथ देशभक्ति और युवा शक्ति पर केंद्रित खबरों को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। इसके अलावा चैनल पर स्पेशल डॉक्यूमेंटरीज़ और पॉडकास्ट भी प्रसारित की जाएंगी। अपराध की दुनिया से लेकर खेल और फिल्मी जगत के सितारों की कहानियां दिखाई जाएंगी।
दिवाकर कुमार सिंह के मुताबिक आने वाले समय में चैनल को और अधिक विस्तार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। BHARAT BUZZ LIVE के रीजनल यानि क्षेत्रीय संस्करण लॉन्च किए जाएंगे, ताकि दर्शकों तक उनके राज्य, जिले, शहर और गांव से जुड़ी खबरें पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि, आज के दौर में सैटेलाइट माध्यम से ज्यादा असरदार डिजिटल माध्यम है, लिहाजा BHARAT BUZZ LIVE का उद्देश्य इस माध्यम का प्रयोग करते हुए दर्शकों एवं पाठकों तक खबर के अंदर की खबर पहुंचाना है।
हर हाथ मोबाइल है तो हर शख्स को सही खबर पाने का अधिकार है। लिहाज़ा, चैनल दर्शकों एवं पाठकों तक तेजी से खबर पहुंचाने के साथ-साथ अधूरा नहीं बल्कि पूरा सच बताने के लिए प्रतिबद्ध है। दिवाकर कुमार सिंह कई बड़े मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं। दैनिक जागरण, न्यूज 24, इंडिया न्यूज़, आजतक, न्यूज 18 इंडिया, ज़ी न्यूज और रिपब्लिक भारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। रिपब्लिक भारत में वो बतौर डिप्टी आउटपुट हेड कार्यरत थे। लेकिन, डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कुछ नया करने की सोच को हकीकत में तब्दील करने के लिए वो BHARAT BUZZ LIVE से जुड़ गए। उन्हें पूरी उम्मीद है कि BBL के यूट्यूब चैनल और वेबसाइट को दर्शक पूरा प्यार देंगे। साथ ही चैनल दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
