Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचने में नहीं होगी कोइ परेशानी, जानिए पूरी डिटेल
Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ी गुड न्यूज सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचना बहुत ही आसान होने वाला है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) तक आने-जाने के लिए लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नोएडा एयरपोर्ट (NIA) ने भारत की पॉपुलर राइड-हेलिंग कंपनी Uber के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। इससे लोग आसानी से नोएडा एयरपोर्ट तक आ-जा सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: बच्चों के खेलने पर भिड़ंत, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी में बवाल
प्लान के तहत Uber के साथ हुआ समझौता
नोएडा एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार राइड हेलिंग कंपनी Uber के साथ किए समझौते से आम लोगों को बहुत लाभ होगा। इस पार्टनरशिप का सीधा मतलब एयरपोर्ट (Airport) से लोगों के घर या ऑफिस तक के सफर को आसान और सुरक्षित बनाना है। एयपोर्ट अधिकारी के अनुसार, उड़ान शुरू होने से पहले यात्रियों की हर छोटी-बड़ी जरुरतों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। इसी प्लान के अनुसार Uber के साथ यह समझौता किया गया है।
एयरपोर्ट पर बनेंगे खास पिक-अप जोन
इस पार्टनरशिप से लोगों के लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में काफी सहायता मिलेगी। यानी जब लोग एयरपोर्ट से बाहर निकलेंगे, तो वहां से उनकी मंजिल तक पहुंचना आसान और सुरक्षित होगा। इसके लिए एयरपोर्ट पर खास पिक-अप जोन बनाए जाएंगे, जहां से लोग आसानी से अपनी राइड ले सकेंगे। साथ ही लोगों को अपनी रास्ता ढूंढने में मदद के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड और ग्राउंड स्टाफ (Ground Staff) की सहायता भी प्रदान की जाएगी।

लोगों को मिलेंगे कई फायदे
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) और Uber के बीच हुई इस पार्टनरशिप से लोगों को कई लाभ होंगे, जिससे उनका सफर और भी ज्यादा आरामदायक होगा। इससे रियल-टाइम ट्रैकिंग, कैशलेस पेमेंट, सेफ्टी फीचर्स, कई राइड ऑप्शन्स और 24/7 सर्विस भी मिलेगी। दिन हो या रात, उबर की गाड़ियां हमेशा लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए मौजूद रहेंगी।
ये भी पढ़ेंः DDA Housing Scheme: दिल्ली में सिर्फ 11 लाख रुपए में मिल रहा है घर, बुकिंग शुरू
जल्द ही लाइसेंस के लिए किया जाएगा आवेदन
यमुना अथॉरिटी (Yamuna Authority) के सीईओ और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अध्यक्ष अरुण वीर सिंह के अनुसार बकास की रिपोर्ट 31 तारीख तक आने की उम्मीद है। रिपोर्ट मिलने के बाद एयरपोर्ट के संचालन के लिए डीजीसीए में लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया में करीब एक से डेढ़ महीने का समय लगेगा।
