Nissan Car

Nissan Car: निसान की गाड़ी खरीदने वाले ये खबर जरूर पढ़िए

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

Nissan Car: निसान की कार खरीदने वालों के लिए सामने आई बड़ी खबर, जरूर पढ़िए

Nissan Car: अगर आप भी निसान की गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो पहले यह जरूरी खबर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि जापान (Japan) की जानी-मानी कार कंपनी निसान (Nissan Motor Co.) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। इन दिनों निसान एक बड़े ग्लोबल बदलाव की प्रक्रिया में है। जापानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार निसान कंपनी दुनिया भर में लागत में कटौती और रिकंस्ट्रक्शन प्लान के तहत कई फैक्ट्रियों को बंद करने की तैयारी में है। इसमें भारत में स्थित प्लांट भी शामिल हो सकता है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Covid 19: आ गया कोरोना का नया वेरिएंट, इन देशों में मचा हड़कंप
तमिलनाडु के ओरगड़म में स्थित Renault-Nissan का ज्वाइंट प्लांट फिलहाल निसान की एकमात्र कार मैग्नाइट (Magnite) का निर्माण करने का काम करता है। ऐसे में अगर ये प्लांट बंद होता है, तो भारत में निसान की मौजूदगी करीब करीब समाप्त हो जाएगी।

रेनो ले सकता है निसान के प्लांट पर पूरा कंट्रोल

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही Renault Group ने घोषणा की थी कि वह Renault-Nissan Automotive India Pvt Ltd (RNAIPL) में निसान की 51% हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। इससे यह पता चलता है कि प्लांट पर अब रेनो का पूरा नियंत्रण हो सकता है।

जानिए क्या है कारण

कुछ साल पहले तक निसान को भारत में एक उभरते ब्रांड के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसकी बिक्री में काफी गिरावट देखने को मिली है। नए मॉडल्स की कमी और प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कम विकल्प होने के कारण कंपनी मार्केट से करीब बाहर हो गई है। ईवी (EV) सेगमेंट में भी निसान की मौजूदगी कमजोर रही है, जिससे ग्राहकों का भरोसा डगमगा गया है।

3 नई कारें लॉन्च करने की योजना

निसान (Nissan) ने हाल ही में भारत में तीन नई कारें लॉन्च करने की योजना का ऐलान किया था। इनमें एक कॉम्पैक्ट SUV, एक 7-सीटर MPV (जिसे 2025 में लॉन्च किया जाना था) और भारत में तैयार की जाने वाली एक इलेक्ट्रिक SUV शामिल हैं। हालांकि, अगर कंपनी भारत में अपनी फैक्ट्री बंद करती है, तो इन सभी योजनाओं पर विराम लग सकता है। इससे न केवल निसान की भविष्य की योजनाएं अधर में लटक जाएंगी, बल्कि भारत में कंपनी की मौजूदगी पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो जाएगा।

वैश्विक स्तर पर खर्च में कटौती की बड़ी योजना

निसान का लक्ष्य है कि वह दुनियाभर में 500 बिलियन येन यानी लगभग 28,000 करोड़ रुपये की लागत में कटौती करे। इस योजना के तहत कंपनी लगभग 20,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केवल भारत ही नहीं बल्कि अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका और मैक्सिको के दो प्लांट्स भी बंद किए जा सकते हैं। यह फैसला कंपनी के वैश्विक पुनर्गठन और लागत घटाने की रणनीति का हिस्सा है।

ये भी पढे़ंः AIIMS Delhi: एम्स दिल्ली में एडमिशन के लिए इतने पर्सेंटाइल ज़रूरी है

जापान में भी बंद हो सकती है दो फैक्ट्रियां

निसान की सहायक कंपनी Nissan Shatai Co. ने जापान में स्थित अपनी दो प्रमुख फैक्ट्रियों- Oppama और Hiratsuka को बंद करने का निर्णय किया है। ये दोनों यूनिट्स कंपनी के घरेलू उत्पादन का लगभग 30% हिस्सा हैं। अगर ये फैक्ट्रियां बंद होती हैं, तो यह निसान के घरेलू बाजार में भी बड़े बदलाव की शुरुआत मानी जा सकती है।

आपको बता दें कि अब तक निसान और निसान शताई की तरफ से इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दोनों कंपनियों ने मीडिया रिपोर्ट्स को केवल अनुमान पर आधारित बताया है। हालांकि, ऑटोमोबाइल क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि कंपनी इस दिशा में कदम बढ़ाने वाली है और फैक्ट्री बंद करना अब केवल समय की बात हो सकती है।