News18: युवा पत्रकार आयुषी मिश्रा ने नई पारी की शुरुआत कर दी है। आयुषी बतौर Senior Correspondent News18 Delhi NCR से जुड़ गई हैं। राजनीति और ज़मीनी मुद्दों पर पैनी नज़र रखने वाली आयुषी मिश्रा अब तक कई बड़े मीडिया संस्थानों में अपनी ग्राउंड रिपोर्ट से पहचान बना चुकी है।

बिहार के सीतामढ़ी से आने वाली आयुषी ने पटना वुमेंस कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, बिहार के ही रीजनल्स चैनल से आयुषी ने रिपोर्टिंग की शुरुआत की, इसके बाद उन्होंने India Daily live, ANI जैसे संस्थानों में भी काम किया है जहाँ से उनके काम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।
आयुषी मिश्रा ने इंडिया डेली लाइव में रहते हुए ग्राउंड से कई शो, चुनावी कवरेज और कुछ स्टिंग ऑपरेशन किए हैं जिसके लिए हाल ही में उन्हें मीडिया फेस्ट एंड ग्लोबल स्ट्रेटेजी अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया ऐसे कई सम्मान उनकी पेशेवर छमता को दर्शाते हैं।
आयुषी मिश्रा को खबरी मीडिया की तरफ से नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
