Noida-Greater Noida को जाम से राहत दिलाने वाली ख़बर

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Traffic Today News: नोएडा में ट्रैफिक को रफ्तार पकड़ाने के लिए तैयारियां शुरू हो गयी है। इसके लिए बिजी सड़कों पर लेन चेंजिंग जोन बनाए जाएंगे और इसकी निगरानी के लिए कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही वाहन चालकों को लेन बदलने की जानकारी देने के लिए बोर्ड भी लगाए जाएंगे। मोड़ आने पर या बीच में अचानक से लेन नहीं बदल पाएंगे। बाकी जगह नो लेन चेंजिंग जोन होगा। इसकी निगरानी के लिए कैमरे लगे होंगे।
ये भी पढ़ेंः Delhi: बेटियों को पसंद आ रहा है CM केजरीवाल का तोहफ़ा

Pic Social Media

नियम का पालन न करने वाले वाहन चालकों का चालान भी होगा। इस नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार कर ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा अथॉरिटी को पत्र भेज दिया है।

ये भी पढ़ेंः Health Tips से बैड कोलेस्ट्रॉल 2 हफ़्ते में कम जाएगा!

डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम के कारणों का जानकारी की गयी है। जिसमें सामने आया है कि कई मोड़ पर विपरीत लेन में चल रहे वाहन चालक अचानक से वाहन को मोड़ते हैं। वाहन पूरी सड़क को क्रॉस कर मुड़ता है, ऐसे में वह पीछे से आ रहे वाहनों का रास्ता रोक लेता है। पीक आवर में एक वाहन के भी ऐसा करने पर पीछे से आने वाले ट्रैफिक की रफ्तार कम हो जाती है। बड़ी संख्या में वाहन चालक कई मोड़ पर ऐसा करते हैं। अगर वाहन चालक सड़क पर उस छोर पर पहले से चलते हुए आएं, जिधर मुड़ना है तो यह समस्या दूर हो सकती है। इस वजह से लेन चेंजिंग और नो लेन चेजिंग जोन बनाने की तैयारी की गई है। ऐसा होने से कई जगहों की समस्या दूर हो जाएगी। डीसीपी ने बताया कि अथॉरिटी को पत्र भेजा गया है। बोर्ड और कैमरे लगाने के काम अथॉरिटी स्तर से किए जाने हैं।
शुरुआत दलित प्रेरणा स्थल के सामने से होगी
सेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थल के सामने हर दिन दो-तीन वाहन टकराते हैं। यहां पर एक्सप्रेसवे और कालिंदीकुंज से आने वाला ट्रैफिक जिसे शहर के अंदर, डीएनडी या सेक्टर-14 ए लिंक रोड की तरफ निकलना होता है, फंसता है। इसका कारण है, पहले बाईं तरफ सेक्टर-18 की तरफ आने वाले फ्लाईओवर का लूप चढ़ता है और फिर आगे डीएनडी जाने वाला ट्रैफिक भी बाईं तरफ मुड़ता है। पीछे से वाहन बेतरतीब लेन की परवाह किए बगैर आते हैं। ऐसे में यहां पर वाहन मुड़ने से जाम लगता है। सुबह और शाम यहां पर हर दिन जाम की स्थिति रहती है।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi