News Channel

News Channel: एक ऐसा चैनल जहां 4 महीने की सैलरी खा गया मालिक!

TV
Spread the love

नोएडा स्थित भारत अपडेट नेशनल चैनल के एम्पलाई को 4 महीने से सैलरी नहीं मिली है!

चैनल के सीईओ ललित सिंह और पार्टनर्स ने एम्पलाई को धोखा दिया है!

News Channel: जब मैंने चैनल ज्वाइन किया था तो पता चला था कि राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर से कुछ लोग जिसमें तीन पार्टनर है ललित सिंह, निरंजन भाटी श्याम पटेल और एडिटर इन चीफ़ सुधांशु माथुर (Chief Sudhanshu Mathur) चला रहें हैं। फिर विवेक पाठक नाम के एडिटर ने 15 अक्टूबर को सैलरी देने का वादा कर चैनल ज्वाइन किया था। लेकिन वादा पूरा नहीं हुआ!

ये भी पढ़ेः TRP News: जल्दी से पिछले हफ़्ते की TRP देख लीजिए

दीपावली पर बोला गया था कि आप सभी की दीपावली बहुत अच्छी होगी लेकिन दीपावली पर भी पैसे नहीं दिए।

झगड़ा हुआ और चैनल के सीईओ रहे ललित सिंह कहते हैं हम डीटीएच पर नए स्तर से आ रहे हैं। लेकिन वे कुछ नहीं कर पाए।

एम्पलाई ने काम करना छोड़ दिया और यह लगातार एम्पलाई से कह रहे हैं कि पैसा मिल जाएगा पैसा मिल जाएगा लेकिन अभी तक इन्होंने पैसा नहीं दिया है।

यह सरासर हम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। चैनल में 2 महीने की सैलरी मैं उठा पाया था। मेरी 3 महीने की ₹60000 से ऊपर के उनके पास अभी मौजूद है। आज भुगतान का अनुरोध किया तो मुझे ग्रुप से रिमूव कर दिया गया।

शेखर उपाध्याय
एसोसिएट प्रोड्यूसर(इनपुट)

Disclaimer: ख़बरी मीडिया को भेजे गए पत्र पर आधारित..संस्थान ख़बर की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है।