Syed Sohail's new show on NDTV India

NDTV India: 9 बजे “भारत की बात” बताने आ रहे हैं सुहेल, तारीख नोट कर लीजिए

TV
Spread the love

NDTV India: एनडीटीवी इंडिया पर रात 9 बजे ब्रैंड न्यू शो लॉन्च होने जा रहा है। शो का नाम है भारत की बात बताता हूं। जिसे होस्ट कर रहे हैं सीनियर एंकर सैयद सुहेल(Syed Sohail). शो 30 अगस्त से लॉन्च होने जा रहा है। एनडीटीवी इंडिया में प्रोग्राम का प्रोमो जोर-शोर से चलाया जा रहा है।

आपको बता दें हाल ही में रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) छोड़कर एनडीटीवी इंडिया(NDTV India) पहुंचे सैयद सुहेल चैनल को चैनल में  सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर और प्राइम टाइम एंकर की जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी काबिलियत की बदौलत सुहेल ने सुधीर चौधरी, रजत शर्मा, किशोर अजवानी को TRP के मामले में हमेशा टक्कर दी।

पिछले दो वर्षों से ज़्यादा समय तक सुहैल रिपब्लिक भारत के रात 9 बजे के प्राइम टाइम स्लॉट ये भारत की बात है में लगातार नंबर-1 एंकर रहे हैं। उनका शो न सिर्फ़ अपने स्लॉट में बल्कि पूरे हिंदी प्राइम टाइम में सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम रहा है। हर हफ़्ते औसतन 1.9 करोड़ दर्शक उनके शो से जुड़े और किसी भी अन्य एंकर की तुलना में अधिक समय तक उनके साथ बने रहे। सोहेल को उम्मीद है दर्शक उन्हें उतना ही प्यार देंगे जितना कि उन्हें रिपब्लिक भारत में उनके शो को मिला था।

ख़बरी मीडिया की तरफ से सैयद सोहेल को नए शो के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।