Shukla ji from ABP News has reached NDTV India.

NDTV इंडिया: ABP न्यूज़ वाले शुक्ला जी की नई शुरुआत

TV
Spread the love

NDTV इंडिया: बड़ी ख़बर टीवी मीडिया से आ रही है। तेज-तर्रार प्रोड्यूसर अरविंद शुक्ला(Arvind Shukla) ने ABP News को अलविदा कह दिया है। अरविंद शुक्ला ने एनडीटीवी इंडिया के साथ नई पारी की शुरुआत कर दी है। अरविंद शुक्ला 1 साल से ज्यादा वक्त से एबीपी न्यूज़ से जुड़े थे और शाम 6 बजे का शो प्रोड्यूस करते थे। इसके अलावा रात 10 बजे के शो में भी उनकी अहम भागीदारी थी। एबीपी न्यूज से पहले अरविंद शुक्ला 3 साल से ज़ी मीडिया की प्रोग्रामिंग टीम का अहम हिस्सा थे। अरविंद ज़ी न्यूज़ में शाम 5 बजे के डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ शो प्रोड्यूस करते थे।

20 साल से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव रखने वाले अरविंद शुक्ला, स्क्रिप्टिंग के मास्टर माने जाते हैं, जैसा शो..इसके अलावा खास और ड्रैमेटिक वॉइस ओवर उनकी सबसे बड़ी USP है। ज़ी न्यूज़ में अरविंद पहले सुधीर चौधरी के मशहूर शो DNA का हिस्सा थे लेकिन सुधीर चौधरी के आजतक जाने के बाद अरविंद को ज़ी न्यूज़ में 5 बजे के डिबेट शो की जिम्मेदारी मिली थी।

अरविंद शुक्ला टीवी टुडे नेटवर्क, इंडिया टीवी, न्यूज़24, ईटीवी और चैनल 7 जैसे न्यूज़ चैनल में भी अपनी कलम का जौहर दिखा चुके हैं। न्यूज डेस्क पर आने से पहले अरविद शुक्ला रिपोर्टिंग में थे और निठारी कांड को ब्रेक करना, उस पर 30 दिनों तक सबसे अलग एक्सक्लूसिव रिपोर्ट करना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

ख़बरी मीडिया की तरफ से अरविंद शुक्ला को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।