NDTV को मिला नया सीनियर मैनेजिंग एडिटर

TOP स्टोरी TV

नैशनल न्यूज़ चैनल NDTV से बड़ा चेहरा जुड़ गया है। दैनिक भास्कर ग्रुप के पर्याय माने जाने वाले डॉ भारत अग्रवाल ने रिटायरमेंट के बाद नई पारी की शुरुआत कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक डॉ भारत अग्रवाल को अडाणी ग्रुप के चैनल NDTV में सीनियर मैनेजिंग एडिटर बनाया गया है। बीते नवंबर महीने में उन्होंने दैनिक भास्कर ग्रुप की कंपनी डीबी कॉर्प को गुडबॉय कहा था।

बताया जाता है कि डीबी कॉर्प के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधीर अग्रवाल ने डॉ भारत अग्रवाल की विदाई के मौक़े पर एक स्नेहिल व भावुक पत्र लिखा जिसमें चालीस वर्षों के पारिवारिक संबंधों और पच्चीस साल के व्यावसायिक रिश्तों का हवाला दिया।

मालूम हो कि उम्र के साठ बरस पूरे होने के कारण डॉ भारत अग्रवाल भास्कर समूह से रिटायर हुए। जानकारी आ रही है कि वे अब अडानी ग्रुप के हिस्से हो गये हैं। डॉ भारत अग्रवाल को अडानी समूह ने अपने मीडिया वेंचर के साथ जोड़ लिया है। उन्हें एनडीटीवी समूह का सीनियर मैनेजिंग एडिटर बनाया गया है। ज्ञात हो कि अडानी ग्रुप मीडिया में जोरशोर से विस्तार कर रहा है।

डॉ भारत अग्रवाल ने भास्कर ग्रुप के साथ जुड़ कर कंपनी को आगे ले जाने में बड़ी भूमिका निभाई। बहुत से लोग भारत अग्रवाल को सुधीर अग्रवाल का छोटा भाई समझते रहे हैं। भास्कर के कर्ताधर्ताओं से ऐसा कुछ गहरा जुड़ाव रहा है भारत अग्रवाल का। भारत अग्रवाल ने बेहद सम्मानजनक तरीक़े से भास्कर समूह से विदाई ली और अब पोस्ट-रिटायरमेंट एक शानदार पारी की शुरुआत की है।

ख़बरीमीडिया की तरफ से डॉक्टर सुधीर अग्रवाल को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ: : Dr Sudhir Aggarwal-khabrimedia-Media Jobs, Digital Media, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism