National Book Trust conducts walk-in interview for various posts, see details

NBT: नेशनल बुक ट्रस्ट में अलग अलग पदों पर भर्ती, वॉक-इन-इंटरव्यू आज

TV जॉब्स
Spread the love

NBT: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत स्वायत्त निकाय नेशनल बुक ट्रस्ट (National Book Trust) ने युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका दिया है। संस्था ‘राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय’ (Rashtriya e-Pustakalaya) प्रोजेक्ट के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए 30 अप्रैल 2026 यानी आज वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है।

यह इंटरव्यू सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें उम्मीदवार सीधे पहुंचकर भाग ले सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फाइनेंस, कंटेंट और टेक्नोलॉजी से जुड़े कुल छह अलग-अलग पदों पर चयन किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर जारी जानकारी के अनुसार जिन पदों पर भर्ती की जाएगी, उनमें असिस्टेंट फाइनेंस ऑपरेशंस मैनेजर, कंटेंट रिव्यूअर एंड राइटर (अंग्रेजी), सॉफ्टवेयर टेस्टर, जूनियर अकाउंटेंट, फ्रंट एंड वेब डेवलपर और जूनियर डेटाबेस एनालिस्ट शामिल हैं। सभी पदों के लिए एक-एक वैकेंसी निर्धारित की गई है।

इस पहल का उद्देश्य ‘राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय’ के माध्यम से देशभर में डिजिटल रीडिंग को बढ़ावा देना है। यह प्रोजेक्ट भारत के डिजिटल एजुकेशन मिशन का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें तकनीक और कंटेंट दोनों की अहम भूमिका होगी।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार नेशनल बुक ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.nbtindia.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।