National Games 2025 के खिलाड़ियों से CM धामी ने की मुलाकात, साथ बैठकर किया भोजन
National Games 2025: उत्तराखंड में इन दिनों नेशनल गेम्स चल रहा है। देहरादून में स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेशनल गेम्स (National Games) की अगल-अलग खेल प्रतियोगिताएं चल रही हैं। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) भी यहां पहुंचे। सीएम धामी ने खिलाड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया। आपको बता दें कि उत्तराखंड (Uttarakhand) 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर इतिहास रच दिया है। 35 खेल स्पर्धाओं में देशभर के लगभग दस हजार खिलाड़ी 3674 पदकों के लिए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस बीच खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की। ये भी पढ़ेंः CM Dhami: दिल्ली में इस बार खिलेगा कमल, बढ़ेगी विकास की रफ्तार, दिल्ली के चुनावी मैदान में बोले CM धामी
हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा राज्य में खेलों की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में खेल मैदानों को विकसित किया गया है और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। pic.twitter.com/4HeXOca2xW
आपको बता दें, 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड (Uttarakhand) ने पांच दिन चली मार्शल आर्ट प्रतियोगिता (Martial arts competition) वुशु में शानदार प्रदर्शन की बदौलत एक स्वर्ण सहित 12 पदक जीतकर अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उत्तराखंड के गठन के बाद अब तक 6 राष्ट्रीय खेल हुए हैं। कभी ऐसा नहीं हुआ जब इस खेल में राज्य के खिलाड़ियों को इतने पदक मिले हों।
राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत होते ही दूसरे खेलों के मुकाबले खासकर वुशु में राज्य के खिलाड़ी पदक तालिका में बढ़त बनाने लगते हैं। उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड को पहला पदक दिलाया। इसके बाद अचोम तपस के स्वर्ण पदक जीतने से खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। इलाबाम इटाली चानू, फेब्रिस देवी और हर्षित शर्मा ने रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय पदक तालिका में राज्य को टॉप 11 में पहुंचा दिया था।
प्रतियोगिता में उत्तराखंड को एक स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक मिले। वहीं, इससे पहले 2023 में गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को वुशु में मात्र एक कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। हर्षित शर्मा ने यह पदक जीता जिसने इस बार राज्य के लिए रजत पदक जीता है।