MP News: पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भारत वैश्विक मंच पर लगातार मजबूत हो रहा है: CM मोहन यादव
MP News: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में तेजी से कमी से आई है। यह स्पष्ट रूप से मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) की जीरो टॉलरेंस नीति (Zero Tolerance Policy) का ही परिणाम है। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आगे कहा कि बीते सालों में महिला एवं बाल अपराधों के प्रति सरकार की सख्ती साफ-साफ दिखाई दे रही है। प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध गंभीर अपराधों के दोषियों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान है। कोर्ट द्वारा 48 प्रकरणों में मृत्युदंड के फैसले दिए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, एमपी में अब किसानों को मात्र 5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार और समाज मिलकर महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अत्याचारों के प्रति जागृति लाएं। इस कार्य में बाल संरक्षण आयोग की भूमिका बहुत अहम है। सरकार आयोग के सुझावों को अमल में लाने के लिए संकल्पित है।
आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला शामिल होने पहुंचे। इस दौरान सीएम ने यह बातें कहीं। कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों से विभिन्न विभागों के अधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य समेत दूसरे सदस्यों ने निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009, पॉक्सो अधिनियम-2012 तथा किशोर न्याय अधिनियम-2015 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस मौके पर महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, सदस्य बाल संरक्षण आयोग मेघा पवार और डॉ. निवेदिता शर्मा, डॉ. निशा सक्सेना सहित दूसरे वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव पहुंचे बालाघाट, विकास कार्यों की दी ढ़ेरों सौगात
विश्व में भारत की ख्याति फैल रही है-सीएम मोहन यादव
इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश, स्वर्णिम काल में प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर है। विश्व में भारत की ख्याति फैल रही है। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में प्रत्येक व्यक्ति लगातार समर्थ हो रहा है। भारत बाहरी दुश्मनों से निपटने में सक्षम होने के साथ-साथ आंतरिक चुनौतियों का भी प्रभावी रूप से सामना कर रहा है। उन्होंने रामायण के प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि बच्चों और किशोरों में अपार क्षमता और ऊर्जा विद्यमान रहती है। इसीलिए महर्षि विश्वामित्र ने असुरों को खत्म करने के लिए महाराज दशरथ से बचपन में प्रभु श्रीराम और श्री लक्ष्मण को मांगा था। प्रभु श्रीराम ने अपने पुरुषार्थ के बल पर असुरों का नाश किया। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण का बाल्य स्वरूप सद्मार्ग पर चलने के लिए समाज को भिन्न-भिन्न रूप से प्रेरित करता है।
महिला बाल विकास मंत्री ने कही ये बात
महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने इस कार्यक्रम में कहा कि बच्चों के विकास की पहली शर्त उनका संरक्षण है और मुझे गर्व है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में बच्चों के संरक्षण के लिए विभाग और प्रशासन सजग है। उन्होंने मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग को बधाई देते हुए कहा कि आयोग बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके संरक्षण और उनके समुचित विकास से जुड़े अधिनियम-नियम पर केंद्रित इस राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला न केवल बच्चों के शिक्षा के अधिकार के लिए है वरन बच्चों के संरक्षण के लिए बनाए गए विभिन्न अधिनियमों जैसे पॉक्सो अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम से जागरूक करने को लेकर भी है।

