MP News

MP News: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, ‘ब्रह्मा’ परियोजना से लोगों को मिलेगा रोजगार

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

ग्रीन बनेगा रेल कोच कारखाना

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने घोषणा की है कि रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज में ‘ब्रह्मा’ रेल कोच निर्माण इकाई ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के ढांचे के तहत स्थापित होगी। यह परियोजना 60 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में 1,800 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगी। सीएम ने कहा कि इस कारखाने से 5 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, और मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र को लाभ होगा।

5000 से अधिक रोजगार के अवसर

‘ब्रह्मा परियोजना (बीईएमएल रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग)’ का निर्माण भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) द्वारा किया जाएगा। यह परियोजना स्थानीय तकनीकी संस्थानों के इंजीनियरिंग स्नातकों सहित हजारों लोगों के लिए रोजगार सृजित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल न केवल क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि मध्य प्रदेश को रेल निर्माण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख केंद्र बनाएगी।

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने दिए 82 खिलाड़ियों को पुरस्कार, हर विधानसभा में स्टेडियम की घोषणा

ग्रीन कारखाने के रूप में विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कारखाना पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप ग्रीन फैक्ट्री के रूप में विकसित होगा। इसमें शून्य तरल अपशिष्ट प्रणाली, सौर और नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग, वर्षा जल संचयन, और हरित भूनिर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। निर्माण में पुनर्चक्रित और टिकाऊ सामग्रियों का उपयोग किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना सतत विकास के लिए एक मॉडल के रूप में उभरेगी।

ये भी पढ़ेंः MP News: रक्षाबंधन पर CM मोहन यादव का खास तोहफा, महिलाओं के खातों में आएंगे इतने रुपये

वंदे भारत और मेट्रो कोच का निर्माण

‘ब्रह्मा’ परियोजना की प्रारंभिक उत्पादन क्षमता 125 से 200 कोच प्रति वर्ष होगी, जिसे पांच वर्षों में बढ़ाकर 1,100 कोच प्रति वर्ष किया जाएगा। इस कारखाने में वंदे भारत, अमृत भारत, और मेट्रो ट्रेनों के कोच बनाए जाएंगे, जो भारतीय रेल प्रणाली को आधुनिक और सशक्त बनाएंगे। यह परियोजना वैश्विक बाजार में भारत की रेल निर्माण क्षमताओं को प्रतिस्पर्धी बनाएगी।