MP News: मध्य प्रदेश में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।
MP News: मध्य प्रदेश में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिलों में ध्वजारोहण और परेड की सलामी के लिए मंत्रियों और कलेक्टरों को जिम्मेदारी सौंपी है। सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जबलपुर और राजेंद्र कुमार शुक्ल शहडोल में ध्वजारोहण करेंगे। पढ़िए पूरी खबर…

31 जिलों में मंत्रियों को जिम्मेदारी
प्रदेश के 55 जिलों में से 31 में मंत्रियों को ध्वजारोहण (Flag Hoisting) की जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, कैलाश विजयवर्गीय सतना, प्रहलाद पटेल भिंड, राकेश सिंह नर्मदापुरम, करण सिंह वर्मा मुरैना, उदय प्रताप सिंह बालाघाट, संपतिया उइके मंडला, तुलसीराम सिलावट बुरहानपुर, एदल सिंह कंसाना छतरपुर, निर्मला भूरिया मंदसौर, गोविंद सिंह राजपूत नरसिंहपुर, विश्वास सारंग खरगोन, नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर, नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, प्रद्युम्न सिंह तोमर पांढुर्णा, राकेश शुक्ला श्योपुर, चैतन्य काश्यप राजगढ़, इंदर सिंह परमार दमोह, कृष्णा गौर सीहोर, धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी खंडवा, दिलीप जायसवाल सीधी, गौतम टेटवाल बड़वानी, लखन पटेल मऊगंज, नारायण सिंह पंवार रायसेन, नरेंद्र शिवाजी पटेल बैतूल, प्रतिमा बागरी डिंडोरी, दिलीप अहिरवार अनूपपुर और राधा सिंह मैहर में तिरंगा फहराएंगे।
ये भी पढ़ें: MP News: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, ‘ब्रह्मा’ परियोजना से लोगों को मिलेगा रोजगार
24 जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
शेष 24 जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण और परेड की सलामी लेंगे। इन जिलों में इंदौर, उज्जैन, रीवा, छिंदवाड़ा, सागर, देवास, विदिशा, शाजापुर, आगर मालवा, हरदा, नीमच, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, कटनी, धार, झाबुआ, पन्ना, सिवनी, सिंगरौली और उमरिया शामिल हैं। यदि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को किसी जिले का मुख्य अतिथि बनाया जाता है, तो कलेक्टरों द्वारा ध्वजारोहण वाले जिलों की संख्या 23 हो सकती है।
ये भी पढ़ें: MP News: CM मोहन यादव ने दिए 82 खिलाड़ियों को पुरस्कार, हर विधानसभा में स्टेडियम की घोषणा
भव्य समारोह की तैयारी
मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने सभी जिला प्रशासनों को स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने के निर्देश दिए हैं। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान और विभिन्न योजनाओं की घोषणाएं हो सकती हैं। सभी जिलों में परेड, सांस्कृतिक आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। लेकिन, सूची में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।
