MP News

MP News: CM मोहन यादव ने पन्ना को दिया बड़ा तोहफा, 90 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

मध्यप्रदेश
Spread the love

MP News: CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, शराब की जगह अब खुलेगी दूध की दुकान

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पन्ना (Panna) जिले को बड़ी सौगात दे दी है। आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) पन्ना जिले के पॉलिटेक्निक ग्राउंड में एक विशाल जनशभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 90 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से जुगल किशोर लोक (Jugal Kishore Lok) और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। सीएम डॉ. यादव सामूहिक विवाह सम्मेलन में भी शामिल होने के लिए पन्ना पहुंचे, जहां 131 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। सभा से पहले मुख्यमंत्री ने छत्रसाल पार्क (Chhatrasal Park) पहुंचकर वीर महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं राज्य के कृषि मंत्री इंदल सिंह कंसाना भी उपस्थित रहे।

ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव ने देवास को दी 190 करोड़ की सौगात, 85 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

90 करोड़ से ज्यादा के विकासकार्यों की सौगात

आपको बता दें कि पन्ना में मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने पहले तो छत्रसाल पार्क में महराजा छत्रसाल की जयंती समारोह में हिस्सा लिया और उनकी प्रतिमा माल्यार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए 90 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इस दौरान पन्ना जिले के लिए कई घोषणाएं की और भगवान जुगल किशोर लोक के बजट को बढ़ाए जाने का भी ऐलान किया।

सीएम डॉ. यादव ने अपने संबोधन में पन्ना के समग्र विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पन्ना का भविष्य अब और चमकेगा। केन बेतवा नदी जोड़ो अभियान के माध्यम से पन्ना में अद्भुत काम होने वाला है। समूचा बुंदेलखंड केन बेतवा से समृद्ध होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन कीजिए।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः MP News: सरकारी कर्मचारियों के घर का सपना जल्द होगा पूरा, CM मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

शराब की जगह दूध की दुकान खुलेगी

इस दौरान सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि मध्य प्रदेश में अब हर शहर में शराब की जगह दूध की दुकान खुलेंगी। पशुपालन को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही नगर पालिका और नगर परिषद में गीता भवन और पन्ना जिले में बिराजपुर में महाविद्यालय सहित तमाम प्रकार की पन्ना में विकास कार्य की सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सीएम मोहन यादव से धरमपुर को नई तहसील बनाने की मांग की तो मुख्यमंत्री ने इस पर अपनी सहमति दी। सीएम ने पन्ना जिले के बृजपुर में कॉलेज खोलने के साथ ही छत्रसाल मैदान के उन्नयन की घोषणा भी की। उन्होंने विधानसभा चुनाव के समय की गई घोषणा का जिक्र करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज खोलने की जो घोषणा की थी उसके उद्घाटन के लिए भी वो जल्द पन्ना आएंगे।