MP News

MP News: MP के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, CM मोहन यादव ने की 2.5 लाख भर्तियों की घोषणा

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: मध्यप्रदेश में विकास की नई उड़ान, प्रति व्यक्ति आय में हुआ बड़ा इजाफा

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को बड़ी खुशखबरी दे दी है। आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि अगले 5 साल में प्रदेश में ढाई लाख पदों पर नौकरी निकाली जाएगी। राजधानी भोपाल में आयोजित स्मार्ट सिटी आवास आवंटन (Smart City Housing Allocation) के कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ. यादव (CM Mohan Yadav) ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को प्रकृति के साथ जोड़ते हुए कहा कि भारत हजारों सालों से सूर्य के समान दुनिया को आकर्षित कर रहा है। प्राचीन काल से ऋषियों ने सनातन संस्कृति के हर त्यौहार को प्रकृति से जोड़ा है। पीएम मोदी (PM Modi) के कार्यकाल में देश में अमृतकाल चल रहा है, जो हम सबको जीवन में वसंत ऋतु जैसे आनंद और उत्साह की अनुभूति करवाता है। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की।

ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, राजगढ़ में 500 करोड़ के नए उद्योग होंगे स्थापित

Pic Social media

सबको पक्का घर उपलब्ध करवाने के लिए कर रहे हैं काम

भोपाल (Bhopal) में स्मार्ट सिटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि स्मार्ट सिटी के इन शासकीय आवासों में परिवार रहने आएंगे तो उसका अलग ही आनंद होगा। प्रधानमंत्री मोदी वो सबको पक्का घर उपलब्ध करवाने के लिए चिंता करते हैं। सबका अपना घर हो, इसके लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकारों ने योजना की शुरुआत की है। लोगों को आवास ऋण के ब्याज में भी अनुदान मिल रहा है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

प्रदेश में होगी 2.50 लाख नियुक्तियां

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने युवाओं को खुश करते हुए घोषणा किए कि प्रदेश सरकार ने सवा साल में हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा है। आने वाले 5 साल में अलग-अलग विभागों के ढाई लाख पदों पर नई नियुक्तियां (Government Jobs) की जाएंगी। इसके साथ ही सीएम डॉ. यादव (CM Dr. Yadav) ने कहा कि प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को 1 अप्रैल से 7 वें वेतनमान के बराबर भत्तों का लाभ मिलेगा। पिछले साल कर्मचारियों को दो बार चार-चार प्रतिशत डी.ए. स्वीकृत किया गया। कर्मचारियों को पदोन्नति का भी लाभ मिल सके, इसके लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है।

ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले-BJP के लोग सांप के फन पर डांस करना जानते हैं

Pic Social Media

प्रति-व्यक्ति बढ़ी है आय

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश सरकार 2047 तक विकसित मध्य प्रदेश के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। बीते कुछ सालों में मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। साल 2002-2003 में जहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय मात्र 11 हजार रूपये थी, वह अब बढ़कर 1 लाख 52 हजार 680 वार्षिक रुपए हो गई है। इस साल सरकार ने 4 लाख 21 हजार करोड़ रुपए का जनकल्याणकारी बजट पेश किया है। यह बजट पांच साल में बढ़कर 7 लाख करोड़ और आगामी 25 साल में 250 लाख करोड़ का होगा और मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय भी बढ़कर 22 लाख वार्षिक हो जाएगी।