Monsoon Update: दिल्ली-NCR में कब पहुंचेगा? झमाझम बारिश की डेट यहां जानिए

उत्तरप्रदेश दिल्ली
Spread the love

Monsoon Update: उत्तर भारत में भयकंर गर्मी से हर कोई परेशान है। सभी लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच, पिछले महीने के आखिरी में केरल से एंट्री लेने वाला मॉनसून दूसरे राज्यों की तरफ तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने खुशखबरी देते हुए बताया कि मॉनसून अब महाराष्ट्र (Maharashtra) में पहुंच गया है जल्द ही राज्य की राजधानी मुंबई में मानसून पहुंचने वाला है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सुनील कांबले ने जानकारी दी कि मॉनसून महाराष्ट्र के दक्षिण कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले और पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर (Kolhapur) तक आ चुका है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि 9 से 10 जून के बीच इसके मुंबई पहुंचने की संभावना है। इस बीच, लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि यूपी और दिल्ली जैसे राज्यों में मॉनसून कब पहुंचेगा?

ये भी पढ़ेंः Ghaziabad से मेरठ..इसी महीने आने वाली है गुड न्यूज़

Pic Social Media

दिल्ली कब पहुंचेगा मॉनसून

बात करें दिल्ली (Delhi) की तो दिल्ली (Delhi) में इस समय तेज गर्मी पड़ रही है। कुछ दिनों पहले अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। लेकिन, अब इसमें कुछ कमी देखने को मिली है और मौसम विभाग ने बताया है कि छह जून को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सात जून को 43 डिग्री और फिर 11 जून को 45 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर से गर्मी और बढ़ने की चिंता लोगों को सताने लगी है। इसी कारण से लोग मॉनसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए बता दें कि दिल्ली में मॉनसून 27 जून तक दस्तक दे सकता है। लेकिन, उससे पहले प्री मॉनसून की कुछ जगह हल्की-फुल्की बारिश होने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ेंः नोएडा के इस रेस्टोरेंट में स्टूडेंट्स के लिए बंपर ऑफर, खाना-गेम 99 रुपए में

यूपी में कब होगी मॉनसून की इंट्री

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी गर्मी का पारा हाई है। लेकिन, कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग ने यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि यूपी में मॉनसून जल्द आने वाला है। 18-20 जून के बीच वाराणसी या फिर गोरखपुर के जरिए मॉनसून की यूपी में एंट्री हो सकती है। राजधानी लखनऊ में मॉनसून 23-25 जून के आसपास आ सकता है।