Metro Train: इंदौर-भोपाल मेट्रो को लेकर बड़ी खुशखबरी

मध्यप्रदेश
Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

MP Metro: मध्य प्रदेश वासियों के लिए खुशी की खबर है। मध्य प्रदेश में जल्द ही लोग मेट्रो के सफर का लाभ ले पाएंगे। एमपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो ट्रायल रन की तैयारियों तेज कर दी है। इंदौर के मेट्रो रेल के तीन कोच पहुंच गए है। इस मेट्रो का एक डिब्बा 2.9 मीटर चौड़ाई एवं 22 मीटर लंबाई का है।

ये भी पढे़ंः क्या है NDA का महाराष्ट्र ‘मिशन 48’..पढ़िए पूरी डिटेल

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Gaur City 2 के रक्षा आडेला में बिजली गुल..हंगामा फुल

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल के अधिकारियों के अनुसार इसी महीने के अंत तक ट्रायल रन शुरू हो जाएगा। पहले इंदौर मेट्रो का ट्रायल रन शुरू होगा। इसके एक सप्ताह के अंदर भोपाल में ट्रायल रन की शुरुआत होगी। एमपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह शनिवार को भोपाल मेट्रो साइट का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार सितंबर में ट्रायल होना है। इसलिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर दिन-रात कार्य कर तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। एमडी मनीष सिंह ने कहा कि इस माह के मध्य तक मेट्रो ट्रायल रन के लिए सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। एमडी ने ट्रायल रन के बाद समय सीमा में काम पूरे कर मेट्रो ट्रेन का संचालन आम जनता के लिए शुरू किया जाएगा।

भोपाल डिपो में ट्रेन के कोच को अनलोडिंग किया जाएगा
भोपाल डिपो में ट्रेन कोच को अनलोडिंग-बे पर अनोड किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। साथ ही ट्रेन के आने के से पूर्व जल्द ही मॉक ट्रायल ऑफ ट्रेलर फॉर मूवमेंट परीक्षण भी किया जाएगा। जिसमें रूट मैप, रोड की चौड़ाई, ट्रेन का भार, रोड के मोड/घुमाव, इत्यादि की जांच की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि सबकुछ जांचने के बाद मेट्रो ट्रेन को लाया जाएगा।
एमडी ने यह निर्देश भी दिए
एमडी मनीष सिंह ने स्टेशन पर लगे एस्कलैटर, लिफ्ट्स, पीईबी स्ट्रक्चर/शेड, ट्रैक, अग्निशमन संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि साफ-सफाई, हाउस कीपिंग के कार्यों को भी साथ-साथ किया जाए। इसके बाद बाहरी एवं आतंरिक सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि ट्रायल रन के लिए सभी महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण कर लिए जाएंगे। साथ ही एमडी द्वारा एंट्री-एग्जिट पाइंट का भी निरीक्षण किया एवं निर्देश दिए कि सुभाष नगर स्टेशन को एंट्री-एग्जिट पाइंट को एफओबी फूट ओवर ब्रिज से जोड़ने का कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाए।
मई-जून 2024 में शुरू होगा मेट्रो का संचालन
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल का सितंबर के लास्ट में ट्रायल होना है। उससे पहले सैफ्टी ट्रायल एवं अन्य गतिविधियों की जाएगी। इसके बाद अगले वर्ष मई-जून 2024 में कमर्शियल/ पैसेंजर ऑपरेशन का संचालन किया जाएगा।

Read MP Metro, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi