Noida: JEE मेंस के UP टॉपर से मिलिए और जानिए कब और कैसे की पढ़ाई

Trending एजुकेशन दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida के सेक्टर 78 स्थिति एसोटेक सोसाइटी में रहने वाले भव्य तिवारी ( Bhavya Tiwari) ने इंजीनियरिंग के प्रवेश परीक्षा ( JEE Main) में 99.99 प्रतिसत प्राप्त कर यूपी टॉप किया है। भव्य ने बातचीत के दौरान बताया कि अब उनका पूरा ध्यान 12 वीं की परीक्षा पर है। एग्जाम खत्म होने के बाद JEE Advance की तैयारी करेंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

सेक्टर 16 में स्थित एपीजे स्कूल से 12 वीं की पढ़ाई करने वाले भव्य का कहना है कि वे फिटजी से कोचिंग ले रहे हैं। भव्य ने आगे बताया कि उन्होंने कभी समय निर्धारित करके पढ़ाई नहीं की है। समय निर्धारित करने की जगह मन लगाकर पढ़ाई की है। उन्होंने फिजिक्स और केमिस्ट्री में एकदम परफेक्ट 100 पर्सेंट स्कोर किया है, जबकि मैथ में 99.99 % स्कोर किया है। अब भव्य दिल्ली या मुंबई आईआईटी से कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।

भव्य के 10 वीं में 99 प्रतिशत नंबर आए थे। उनके पिता अशोक तिवारी का अपना एक बिजनेस है, मां विमला तिवारी गृहणी हैं। इसके अलावा भी जिले के करीब 2 हजार स्टूडेंट्स ने JEE Main में बेहतरीन प्रदर्शन दिया है।
अंकित मित्तल के 99.92, अर्जुन अविनाश के 99.91 इसके अलावा तनिश अग्रवाल के 99.91 परसेंटाइल आए हैं।

अर्थव ने स्कोर किया 99.55

सेक्टर 75 के रहने वाले अर्थव ने जेईई मेन एग्जाम में 99.55 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। एपीजे स्कूल में पढ़ने वाले अर्थव ने 10 वीं में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। अर्थव के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं, उनकी मां रुचि सिंघल हाउस वाइफ हैं। इसके अलावा अर्थव की दो बहनें भी हैं।