Media: बड़ी ख़बर नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़18 इंडिया(News18 इंडिया) से आ रही है। तीन साल की सफल पारी के बाद एंकर लवीना राज ने नेटवर्क18 से विदाई ले ली है। ख़बर है लवीना बहुत जल्द एक बड़े न्यूज़ चैनल का हिस्सा होंगी। चैनल की टीम ने उनके लिए विशेष फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया, जिसकी झलक लवीना ने सोशल मीडिया पर भी साझा की है।

मूल रूप से जयपुर (राजस्थान) की रहने वाली लवीना के पास मीडिया उद्योग में लगभग नौ वर्ष का अनुभव है। इस दौरान उनकी कई ग्राउंड रिपोर्ट्स ने चर्चाएँ बटोरीं। हाल ही में हुए बिहार चुनावों की कवरेज के लिए उन्हें विशेष तौर पर सराहा गया।

Zee Media में भी निभाई अहम भूमिका
- ‘नेटवर्क18’ से पहले लवीना करीब तीन साल तक जी समूह का हिस्सा रही थीं।
- डेढ़ साल जी राजस्थान में रिपोर्टर के तौर पर काम किया
- उसके बाद डेढ़ साल जी हिंदुस्तान में बतौर एंकर जुड़ी रहीं। यहां उन्होंने दो प्राइम टाइम शो—‘मेरा राज्य मेरा देश’ (शाम 7 बजे) और ‘अखंड भारत’ (रात 10 बजे)—होस्ट किए
लवीना राज ने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन किया। मीडिया करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज इंडिया, जयपुर से की थी। इसके बाद वे A1 TV, फिर जी समूह, और अंततः ‘नेटवर्क18’ तक पहुँचीं।
ख़बरी मीडिया की तरफ से लवीना राज को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
