News Channel: एक पत्रकार अच्छी और सच्ची खबर दुनिया के सामने पहुंचाने के लिए अपना सबकुछ झोंक देता है। वही पत्रकार कई बार सिस्टम के आगे लाचार और बेजार नजर आता है। ख़बर नेशनल न्यूज चैनल न्यूज नेशन(News Nation) से है। जहां शुक्रवार का दिन ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ। क्योंकि शाम होते ही पत्रकारों को बुला-बुलाकर नमस्ते किया जा रहा था। हर कोई सन्न..क्योंकि लिस्ट में हर दूसरे पत्रकार की छुट्टी कर दी गई थी। आउटपुट, इनपुट, रिसर्च, टेक्निकल, कैमरा..यहां तक की एंकर्स की भी छुट्टी कर दी गई। वजह क्या ये कोई बताने वाला नहीं था। सूत्रों के मुताबिक 100 से ज्यादा पत्रकारों को एक झटके में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि ये आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा बताया जा रहा है। निकाले जाने की वजह क्या बताई गई वो HR के ईमेल में पढ़िए।

सूत्रों के मुताबिक नाइट शिफ्ट को बंद करने की तैयारी है। चैनल से रिसर्ट की पूरी टीम को नमस्ते कर दिया गया है। और तो और गाज सिर्फ नेशनल चैनल में ही नहीं बल्कि रीजनल चैनल्स के पत्रकारों पर भी गिरी है। अभी हाल ही डिजिटल चैनल से दर्जनों पत्रकारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। मतलब जो बचे हैं वो 5 आदमी का काम एक को करना है। मतलब उस पत्रकार की भी बाकी की जिंदगी नर्क। सोचिए अगर कोई पत्रकार चैनल से इस्तीफा देता है तो मालिकान उसका जीना दुश्वार कर देते हैं। नोटिस, और ना जाने क्या क्या। और जब संस्थान लोगों को निकालता है तो उसका कोई हिसाब किताब नहीं।
ऐसे में सोचने वाली बात ये कि इतने सारे पत्रकार जो एक झटके में बेरोज़गार हुए हैं वो कहां जाएंगे। उनका परिवार..उनके बच्चे आगे की ज़िदगी कैसे गुजारेंगे। सवाल बड़ा है और उसका जवाब शायद उससे भी ज्यादा बड़ा।
ऐसे में ख़बरीमीडिया उन तमाम संपादकों से अपील करता है कि जिन पत्रकारों की नौकरी छीन ली गई है उनकी मदद के लिए आगे आएं। साथ ही साथी पत्रकारों से भी अपील है कि जितना हो सके ऐसे दोस्तों के लिए नौकरी के अवसर तलाशने में उनकी मदद करें।
Disclaimer( पीड़ित पत्रकारों द्वारा ख़बरीमीडिया से बातचीत पर आधारित..)
