Mangal Gochar: वक्री होंगे मंगल बदल जाएगी इन 5 राशियों की किस्मत
Mangal Gochar: ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक ग्रहों की स्थिति का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। खासकर मंगल ग्रह (Mars Planet), जो युद्ध, साहस और उत्साह का प्रतीक माना जाता है, जब मंगल ग्रह वक्री होते हैं, तो यह किसी भी राशी पर कई तरह के प्रभाव देखने को मिलते हैं। अभी ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल कर्क राशि में विराजमान हैं। मंगल वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं। वे 7 दिसंबर, 2024 को वक्री हुए थे और कुल 80 दिनों तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। अपनी उल्टी चाल चलते हुए मंगलवार 21 जनवरी, 2025 की सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर वे मिथुन राशि (Gemini) में प्रवेश कर जाएंगे, जो बुध ग्रह की राशि है। मंगल का वक्री अवस्था में मिथुन राशि (Gemini) में प्रवेश करना ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: विवाह में आ रही दिक्कतें मिनटों में होगी दूर

मिथुन राशि में वक्री मंगल गोचर का ज्योतिष महत्व
सैद्धांतिक रूप से जब कोई ग्रह वक्री होता है तो वह अपनी सामान्य रफ्तार के खिलाफ दिशा में चलने लगता है। यह ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण घटना बताई गई है, क्योंकि वक्री अवस्था के दौरान ग्रहों की ऊर्जा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इसको लेकर मान्यता है कि इस दौरान ग्रहों की फल देने की शक्ति अनिश्चित रहती है। माना जाता है कि वक्री स्थिति में मंगल किसी जातक कंगाल से करोड़पति (Millionaire) और करोड़पति को रोडपति भी बना सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि मंगल जब मिथुन राशि में वक्री होते हैं, तो व्यक्ति के संचार कौशल पर सीधा असर पड़ता है। वहीं कुछ मामलों में, यह गोचर व्यक्ति को ज्यादा मेहनती और दृढ़निश्चयी बना सकता है।
मंगल गोचर का राशियों पर असर
ज्योतिषाचार्यों के आकलन के अनुसार 21 जनवरी 2025 को होने वाला मंगल का वक्री अवस्था में मिथुन राशि में गोचर 5 राशियों के लिए बहुत ही शुभकारी होने वाला है, क्योंकि बुध भी इन राशियों पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे। यह गोचर करियर, धन, शिक्षा और रिश्तों में सकारात्मक परिणाम लाने वाला साबित हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि वे भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे?
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में सुख समृद्धि के लिए अपनाएं ये उपाय
मिथुन राशि
आपको बता दें कि मंगल मिथुन राशि (Gemini) में ही वक्री गोचर हो रहा है, इसलिए यह राशि सबसे ज्यादा प्रभावित होगी। करियर में नई सफलता मिलेगी। विशेष रूप से मीडिया, मार्केटिंग, संचार और लेखन के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत भी बनेंगे। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। परिवार और मित्रों के साथ संबंध बेहतर होगा। पुराने विवाद हल हो सकते हैं। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें।
सिंह राशि
इस राशि के लिए मंगल शुभ ग्रह है, और इसका मिथुन राशि में गोचर लाभकारी होने वाला है। नेतृत्व क्षमता में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या नए मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। निवेश से लाभ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। मित्रों और जीवनसाथी के साथ बेहतर सामंजस्य रहेगा। मानसिक शांति और शारीरिक फिटनेस में सुधार होगा। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से जाहिए करें, इससे रिश्तों में मजबूती आएगी। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं दूर यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मकर राशि
मकर राशि (Capricorn) के स्वामी शनि माने जाते हैं। वक्री मंगल का मिथुन में गोचर इनके लिए आर्थिक और करियर के क्षेत्र में लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबारियों के यहां धन की बारिश होगी। परिवार और मित्रों के साथ संबंध मधुर होगा। ऊर्जा में वृद्धि होगी। काम का तनाव कम होगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ें।
कन्या राशि
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कन्या राशि बुध ग्रह से नियंत्रित और शासित होती है और वक्री मंगल का गोचर बुद्धि और संवाद कौशल को बढ़ाएगा। नई योजनाओं और प्रोजेक्ट्स में सफल होंगे। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यह समय बेहत ही अनुकूल है। व्यापार और निवेश से कई गुना लाभ होगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। रिश्तों में सामंजस्य और सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। मानसिक और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। सावधानी से अपने खर्चों को नियंत्रित करें और जोखिम भरे कार्यों से बचें।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति माने जाते हैं। इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर जीवन में नई दिशाओं को खोल सकता है, जिससे उनका भाग्योदय होने की प्रबल संभावना है। करियर में उन्नति के मौके मिलेंगे। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबी अवधि के निवेश लाभ देंगे। संपत्ति खरीदने का समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध सही रहेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धैर्यपूर्वक निर्णय लें और लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें।

