Punjab

Punjab में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 IAS और 8 PCS अधिकारियों के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट…

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है।

Punjab News: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली सरकार ने 22 आईएएस और 8 पीसीएस अधिकारियों (PCS Officers) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में मानसा, संगरूर और बठिंडा जैसे महत्वपूर्ण जिलों के उपायुक्त बदले गए हैं।

Pic Social Media

मानसा, संगरूर और बठिंडा को नए डीसी मिले

आदेश के मुताबिक, आईएएस अधिकारी नवजोत कौर को मानसा की नई उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, राहुल चाबा को संगरूर और राजेश धीमान को बठिंडा का नया उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा, मोहम्मद तैय्यब को जेल सचिव और गुरप्रीत सिंह खैरा को न्याय सचिव नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: तीन वर्षों में युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ देने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब – CM मान

परनीत शेरगिल बने परिवहन आयुक्त

इस फेरबदल के तहत कुलवंत सिंह को स्थानीय सरकार का निदेशक नियुक्त किया गया है। शौकत अहमद पारे को विशेष सचिव (वित्त) और पंजाब वक्फ बोर्ड का कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। वहीं, परनीत शेरगिल को राज्य परिवहन आयुक्त और जसप्रीत सिंह को विशेष सचिव, खाद्य प्रसंस्करण का पद सौंपा गया है।

गौतम जैन को कार्मिक विभाग, बिक्रमजीत अमृतसर नगर आयुक्त

आईएएस अधिकारी गौतम जैन को अतिरिक्त सचिव, कार्मिक नियुक्त किया गया है, जबकि गुलप्रीत सिंह औलख को विशेष सचिव (राजस्व एवं पुनर्वास) का कार्यभार दिया गया है। आयुष गोयल को उप-मंडल मजिस्ट्रेट, तपा और बिक्रमजीत सिंह शेरगिल को अमृतसर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब सरकार पानी से प्रभावित लोगों के हर नुकसान की करेगी भरपाई : बरिंदर कुमार गोयल

पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला

प्रशासनिक फेरबदल की इस सूची में पंजाब सिविल सेवा (पीसीएस) के अधिकारी भी शामिल हैं। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें ईशा सिंघल, सिमरप्रीत, गीतिका सिंह, जीवन जोत कौर और शिवराज सिंह बल के नाम शामिल हैं।

देखिए ट्रांसफर की लिस्ट