Mahakumbh: प्रयागराज के महाकुंभ में फिल लगी आग, देखिए वीडियो
Mahakumbh 2025: संगमनगरी प्रयागराज में लगे महाकुंभ (Mahakumbh) मेले से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि महाकुंभ में एक बार फिर से आग लग गई है। इस बार इस्कॉन (ISKCON) के किचन में सिलेंडर फटने के कारण आग लगी है। आग (Fire) में 20 से ज्यादा टेंट जलकर राख हो गए हैं। राहत की बात यह है कि समय रहते इस पर काबू पा लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ है। बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Mahakumbh) में आग की यह तीसरी बड़ी घटना है।
ये भी पढे़ंः LIC: LIC की पॉलिसी लेने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर
इस बार मेला क्षेत्र के सेक्टर-18 (Sector-18) के शंकराचार्य मार्ग पर स्थित इस्कॉन के किचन में आग लगी। आग की जानकारी मिलते ही तुरंत ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन दल आग पर काबू पा लिया है। आग में कोई हताहत नहीं है। बता दें कि इसके पहले महाकुंभ में गीता प्रेस के शिविर से भीषण आग लग गई थी। चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद शर्मा ने मीडिया को बताया आग पर काबू पा लिया गया है। घटनास्थल से आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर धुएं का गुब्बार उठ रहा है।
ये भी पढे़ंः HDFC Bank: HDFC बैंक के ग्राहक ये जरूरी खबर जरूर पढ़ लें
इससे पहले 30 जनवरी को मेले के सेक्टर 22 के कई पंडालों में आग लग गई थी। आग लगने के कारण 15 टेंट जल गए थे। सेक्टर दो से भी दो कारों में आग लगने की खबर आई थी। इससे पहले 19 जनवरी को कुंभ मेले के शास्त्री ब्रिज सेक्टर 19 में भीषण आग लगी थी। आग की इस घटना में भी कई टेंट जल गए थे। सेक्टर 19 में लगी आग सेक्टर 20 तक फैल गई थी। अग्मिश्मन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। ऐसी आशंका जताई गई थी कि खाना बनाने के क्रम में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। बता दें कि सेक्टर 19 में जब आग लगी थी, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मेला क्षेत्र में ही थे। उन्होंने इस घटना का संज्ञान लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
29 जनवरी को मची थी भगदड़
महाकुंभ 2025 में 29 जनवरी की तड़के सुबह मौनी अमावस्या के स्नान के दिन भगदड़ मच गई थी। मौनी अमावस्या के मौके पर करोड़ों लोग अमृत स्नान के लिए वहां पहुंचे थे। इस दौरान संगम नोज पर भगदड़ मची। सरकारी द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, इस हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई।
