Punjab

पंजाब में खेलों का महाकुंभ ‘खेलां वतन पंजाब दियां, सीजन-3..खिलाड़ी आजमाएंगे किस्मत

पंजाब
Spread the love

पंजाब की खेलों का महाकुंभ ‘खेलां वतन पंजाब दियां, सीजन-3’ आज से शुरू होने जा रहा है।

Punjab: पंजाब की खेलों का महाकुंभ ‘खेलां वतन पंजाब दियां (Khel Watan Punjab Diya), सीजन-3’ आज से शुरू होने जा रहा है। इस खेलों के महाकुंभ में कई खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे। बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान संगरूर से इसका शुभारंभ करेंगे। इस बार 37 अलग-अलग खेलों को शामिल किया गया है और इसमें लगभग 5 लाख खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। वहीं विजेताओं को 9 करोड़ रुपये से अधिक की इनामी राशि दी जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: Maan सरकार की पहल..भनवाल में लोगों को मिलेगा पीने का साफ पानी

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि तीसरे सीजन में ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं 1 से 10 सितंबर 2024 तक होंगी, जबकि जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 15 से 22 सितंबर 2024 तक होंगी। इसी तरह राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं 11 अक्टूबर से 9 नवंबर 2024 तक होंगी।

2022 का पहला सीजन विवरण: साल 2022 में “खेलां वतन पंजाब दियां” का पहला सीजन करवाया गया था जिसमें लगभग 3 लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 9961 विजेता खिलाड़ियों को 6.85 करोड़ रुपये की राशि दी गई।

ये भी पढ़ेः Punjab: नशे पर Maan सरकार का प्रहार..CM ने ANTF की इमारत का किया शुभारंभ

2023 का दूसरा सीजन विवरण: साल 2023 में “खेलां वतन पंजाब दियां” का दूसरा सीजन करवाया गया था जिसमें साढ़े चार लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और 12,500 विजेता खिलाड़ियों को 8.87 करोड़ रुपये की राशि दी गई थी।