न्यूज़ 18 का हिस्सा बने लोकेश सिंह

TV

अनर्ब गोस्वामी के चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ में मॉर्निंग शिफ्ट इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे लोकेश सिंह न्यूज 18 का हिस्सा बन गए हैं। लोकेश यहां सीनियर प्रोड्यूसर बनाए गए हैं। फिलहाल लोकेश इलेक्शन टीम का हिस्सा हैं और साथ ही शिफ्ट की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

2020 जुलाई में ‘रिपब्लिक भारत’ ज्वाइन करने वाले लोकेश ने दिसंबर 2021 में इस संस्थान को अलविदा कह दिया। इसके पहले लोकेश सिंह 5 सालों तक जी मीडिया से जुड़े रहे। लोकेश पर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल तीनों चैनल के आउटपुट की जिम्मेदारी थी।

मई 2006 में टोटल टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले लोकेश ने यहां बतौर रिपोर्टर 6 साल तक अपनी सेवाएं दी। लोकेश यहां बीजेपी बीट कवर करते थे। 2012 में लोकेश ने P7 न्यूज चैनल ज्वाइन किया। यहां लोकेश को हरियाणा और पंजाब चैनल के आउटपुट की जिम्मेदारी दी गई। उसके बाद 2014 में लोकेश ने जी मीडिया का दामन थाम लिया।

लखनऊ से ताल्लुक रखने वाले लोकेश सिंह की गिनती तेज तर्रार पत्रकारों में होती है।

खबरी मीडिया की तरफ से लोकेश सिंह को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Lokesh Singh, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,