Lok Adalat

Lok Adalat: चालान माफ करवाने जा रहे हैं तो ये डॉक्यूमेंट ज़रूर साथ ले जाएं

TOP स्टोरी Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Lok Adalat: लोक अदालत में साथ ले जाएं ये जरूरी डॉक्यूमेंट नहीं तो…

Lok Adalat: अगर आपका भी ट्रैफिक चालान हो गया है और आप इस माफ करवाना चाहते हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। आपको बता दें कि पेंडिग चालान बकाया हैं तो आप बड़े ही आसानी से बिना किसी लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरे चालान को का निपटारा करा सकते हैं। पेडिंग चालान (Pending Challan) को माफ करने या कम करने के लिए इस साल में दूसरी बार लोक अदालत (Lok Adalat) लगने वाला है। आपको बता दें कि 10 मई को लोक अदालत लगेगी। आप भी लोक अदालत में जाकर अपने चालान माफ करवा सकते हैं। लोक अदालत (Lok Adalat) में कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट लेकर जाना जरूरी होता है। आज के इस खबर में हम आपको बताएंगे कि लोक अदालत के लिए आपको किन-किन कागजातों की जरूरत होगी?

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Greater Noida West: इस सोसायटी में IT इंजीनियर से मारपीट, पत्नी भी घायल

इस दिन लगेगी लोक अदालत

आपको बता दें कि इस साल 2025 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) 10 मई 2025 (शनिवार) को लगेगी। यह लोक अदालत पूरे देशभर में लगेगी, यानी आपके पास ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) निपटाने का सुनहरा मौका है। 10 मई को अदालत में कुछ विशेष प्रकार के चालानों को या तो पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा या फिर उन पर लगने वाला जुर्माना बहुत कम कर दिया जाएगा।

लोक अदालत में पेंडिंग चालान निपटाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

चालान की कॉपी
जिस चालान को आप निपटाना या माफ करवाना चाह रहे हैं, उसकी एक या ज्यादा फोटोकॉपी अपने साथ जरूर लेकर लोक अदालत जाएं। उसमें आपके चालान नंबर, गाड़ी नंबर और तारीख सही से लिखी हुई दिखाई देनी चाहिए।

वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट RC
आपको अपने साथ गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी RC की ऑरिजन कॉपी और एक सत्यापित कॉपी ले जानी होती है।

वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस
ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) यह प्रमाणित करता है कि आप अधिकृत वाहन चालक हैं। इसका भी ओरिजिनल कॉपी के साथ फोटोकॉपी अपने साथ जरूर रखें।

ये भी पढे़ंः Jaypee: नोएडा के जेपी बायर्स का हल्ला बोल, 16 साल बाद भी घर का सपना अधूरा

पहचान पत्र
अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी में से कोई एक पहचान पत्र भी जरूर ले जाएं। यह कागजात आपकी पहचान को सत्यापित करने के लिए जरूरी है।

समन या नोटिस
अगर आपको किसी स्पेशल चालान के लिए कोर्ट से समय या नोटिस मिला है तो इसकी एक कॉपी भी लेकर जाएं।

ऑथराइजेशन लेटर
जिसके वाहन का चालान काटा गया है, वह अगर लोक अदालत खुद नहीं जा पा रहा है तो किसी को अपनी जगह पर भेजता है, तो आपको अपने साथ एक अधिकृत पत्र (पावर ऑफ अटॉर्नी) भी जरूर लेकर जाना चाहिए।

चालान भुगतान की पुरानी रसीद

अगर आपने ट्रैफिक चालान का आंशिक भुगतान कर दिया है, तो आपको उसकी रसीद भी साथ लेकर जाना चाहिए। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहती है।

लोक अदालत की प्रक्रिया जानिए

लोक अदालत में आपके डॉक्यूमेंट को ठीक से चेक किया जाता है और अगर डॉक्यूमेंट पूरे होते हैं, तो मौके पर ही समझौता हो जाता है। आपको फिर जुर्माने की राशि में कुछ प्रतिशत की छूट मिलती है और भुगतान के बाद चालान को बंद कर दिया जाता है। वहीं, अब अलगी लोक अदालत 10 मई को लगने वाला है।

यह जान लेना बहुत जरूरी है कि हर चालान को लोक अदालत में माफ नहीं किया जा सकता है। केवल कुछ सामान्य प्रकार के चालानों को ही राहत दी जाती है नीचे देखिए कौन से चालान शामिल होते हैं

लोक अदालत में कौन-कौन से चालान माफ होते हैं?

सीट बेल्ट न पहनना
गाड़ी गलत दिशा में चलाना
हेलमेट न पहनना (दोपहिया वाहनों के लिए)
रेड लाइट जंप करना
नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना

लेकिन कुछ चालान लोक अदालत में माफ नहीं होते, जैसे:

नशे में ड्राइविंग
दुर्घटना से जुड़ा चालान
कोर्ट द्वारा पहले ही विचाराधीन चालान
चालान माफ करवाने के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

लोक अदालत में शामिल होने के लिए आपको पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा रजिस्ट्रेशन कोर्ट में होने वाले दिन से कुछ दिन पहले शुरू होता है रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको

अपना नाम
वाहन नंबर
चालान नंबर (अगर पता हो)
मोबाइल नंबर
समय स्लॉट (Time Slot)
चुनना होता है इसी स्लॉट के अनुसार आपको लोक अदालत में पहुंचना होता है।