Laxmi Narayan Yog

22 अगस्त तक Laxmi Narayan Yog..इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत!

Trending Vastu-homes भक्ति
Spread the love

Laxmi Narayan Yog से इन 4 राशि के जातकों की बदल जाएगी किस्मत

Laxmi Narayan Yog: अगस्त का महीना इस बार बहुत खास है। आपको बता दें कि अगस्त (August) के महीने में बुध, शुक्र और सूर्य, मंगल समेत 4 बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन होने जा रहा है, तो वहीं कुछ ग्रह अपनी राशि में वक्री चाल चलेंगे या नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस महीने में ग्रहों के गोचर से बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मी नारायण योग (Laxmi Narayan Yog ) समेत कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं। दृक पंचांग के मुताबिक, 31 जुलाई से धन के दाता शुक्र सिंह राशि में विराजमान हैं। जहां पर बुध ग्रह भी पहले से ही मौजूद थे। सिंह राशि में बुध-शुक्र की युति से 22 अगस्त तक लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। ज्योतिष में लक्ष्मी नारायण योग को बहुत ही शुभकारी माना गया है। मान्यता है कि कुंडली में लक्ष्मी नारायण योग बनने से जातक को जीवन में आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि लक्ष्मी नारायण योग से किन राशियों का चमकेगा भाग्य…

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: पति-पत्नी के रिश्ते में आएगी मिठास..फौलो करने होंगे ये वास्तु टिप्स

Pic Social Media

मेष राशि

सावन के पावन माह में लक्ष्मी नारायण योग से मेष राशि के जातकों को खूब लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। इस दौरान आप पर भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी। नौकरी-कारोबार में आने वाली समस्या खत्म होगी। समाज में सराहे जाएंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रेम-संबंधों में भी सुधार आएगा। शैक्षिक कार्यों में बड़ी कामयाबी मिलेगी। धन-धान्य का भंडार भरा रहेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कन्या राशि

बुध-शुक्र का संयोग कन्या राशि (Virgo) के लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान ऑफिस में आपके इनोवेटिव आइडियाज और क्रिएटिविटी की तारीफ होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में भी बदलाव होगा। बिजनेस में प्रॉफिट होगा। आमदनी के नए सोर्स बनेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: आज ही घर के मंदिर में रख दें ये चीज..तुरंत खुलेगा भाग्य !

वृश्चिक राशि

लक्ष्मी नारायण योग बनने से वृश्चिक राशि (Scorpio) वालों की सभी मनोकामनाए पूर्ण होंगी। कार्यों में आने वाली समस्या खत्म होगी। रुके हुए काम पॉजिटिव रिजल्ट देने लेंगे। ऑफिस में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। परिजनो के साथ धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोत्तरी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ राशि

बुध-शुक्र की नजदीकी से कुंभ राशि वालों को जीवन के सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस दौरान आपको सभी कामों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग भी मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत होगी। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। पार्टरनरशिप के बिजनेस में तरक्की करेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक रूप से धन-संपन्न रहेंगे।