A young man clashed with a leopard in the village

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के जाबांज के सामने ‘आदमखोर’ ने भी घुटने टेके

Trending उत्तरप्रदेश दिल्ली NCR नोएडा लखीमपुरी खीरी
Spread the love

सुरजीत सिंह चानी की रिपोर्ट

Lakhimpur Kheri: यूपी के लखीमपुर खीरी से आई तस्वीर वाकई हैरान करने वाली है। क्योंकि इस बार शिकार करने वाला खुद शिकार हो गया। वीडियो लखीमपुर खीरी के तहसील धौराहरा के जुगनूपुर गांव की है जहां मंगलवार को ईंट भट्ठे की चिमनी के पास कुछ लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत से निकल कर आए तेंदुए ने उन लोगों पर हमला कर दिया। इनमें गांव का 35 वर्षीय मिहीलाल डरा नहीं बल्कि तेंदुए से भिड़ गया।

उसने तेंदुए को अपने दोनों हाथों से जकड़ लिया। तेंदुए को ईट के ढेर पर गिराकर मिहीलाल उसके ऊपर लद गया, तेंदुए को मुक्के मारने लगा। वहीं आसपास के लोग युवक को बचाने के लिए ईट चलाने लगे। लगभग 15 मिनट तक युवक तेंदुए से लड़ता रहा। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर में कई जगह तेंदुए के पंजे के निशान हैं।

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाकर आगे बढ़ी तो तेंदुए ने टीम पर भी हमला कर दिया। हमले में वन दरोगा राजेश कुमार, रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी, पीआरबी सिपाही राम सजीवन और गांव के इकबाल खां घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी धौराहरा में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बड़ी संख्या में गांव के लोग खेत के आसपास जुटे हैं। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया।