Rare snake found in lakhimpur kheri up

Lakhimpur Kheri: यूपी के लखीमपुर खीरी में मायावी सांप! देखिए वीडियो

Trending उत्तरप्रदेश दिल्ली NCR नोएडा लखीमपुरी खीरी
Spread the love

सुरजीत सिंह चानी, लखीमपुर खीरी

Lakhimpur Kheri: ज्यादातर लोगों ने सांप को नीचे यानि धरती पर रेंगते देखा होगा। लेकिन यूपी के लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में एक ऐसा दुर्लभ सांप देखा गया जो पेड़ों पर आराम से पेड़ों पर चढ़ सकता है, पत्तों के बीच छिप सकता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत की ये उड़ भी सकता है। ये सांप हरे रंग का था इसलिए लोग आसानी से इसे देख भी नहीं सकते हैं। इसलिए इसे मायावी सांप भी कहते हैं। इस दुर्लभ और मायावी सांप का नाम है अहेतुल्ला लोंगिरोस्ट्रिस..जो यूपी या फिर बिहार के जंगलों में पाया जाता है।

ये भी पढ़ें: Noida: नोएडा में रईसजादे ने Lamborghini से कई लोगों को कुचला..मचा हड़कंप

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में गैंडों को छोड़ने के दौरान दीमक के टीले में ये दुर्लभ सांप देखा गया। सांप का पतला शरीर, लम्बी थूथन और आकर्षक हरा रंग देखकर उसे दुर्लभ माना गया। जांच के बाद पुष्टि हुई कि यह अहेतुल्ला लॉन्गिरोस्ट्रिस है, जो बेहद दुर्लभ प्रजाति का है।