राजस्थान में गहलोत को फिर कुर्सी दिलाएगा ‘लेडी लक’!

TOP स्टोरी राजनीति राजस्थान

सूर्यांश सिंह, ख़बरीमीडिया
Jaipur News: राजस्थान में एक बार फिर गहलोत सरकार को लेडी लक दिलाएगी जीत की कुर्सी। जहां विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर बीते सोमवार को अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किया। कुछ नेताओं ने लकी पेन से अपना नामांकन भरा, तो कुछ नेताओं ने अपने भगवान से मंदिरों में जाकर पूजा कर आशीर्वाद लिया। वहीं कुछ राजनेताओं ने अपने लिए लकी मानने वाले नेताओं को भी अपने नामांकन में साथ रखा। इसी तरह राजस्थान (Rajasthan) के मौजूदा सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने भी नामांकन भरने से पहले अपने लकी चार्म का सहयोग लिया। यह लकी चार्म उनकी बड़ी बहन विमला देवी है। जिनको अशोक गहलोत अपने लिए बेहद भाग्यशाली मानते हैं। अपनी बड़ी बहन का आशीर्वाद लिए बगैर गहलोत कभी भी नामांकन नहीं भरते और इस बार भी गहलोत ने ऐसा ही किया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेः बजरंगबली की गदा से तालिबानी सोच का इलाज़ होगा- योगी

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः Punjab: कारोबारियों को CM भगवंत मान का दीवाली गिफ़्ट
सीएम ने शुभ काम से पहले लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नामांकन भरने की अंतिम दिन को सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले गहलोत अपनी बड़ी बहन विमला देवी (Vimala Devi) के घर गये। वहां सीएम गहलोत ने अपनी बड़ी बहन को अपने लिए लकी मानते हैं। इस दौरान गहलोत ने बहन के घर पहुंच कर उनसे अपनी जीत के लिए आशीर्वाद लिया। यह क्रम काफी समय से चल रहा हैं। गहलोत जब भी चुनाव के लिए नामांकन करने जाते हैं तो, वह अपनी बड़ी बहन विमला देवी का आशीर्वाद जरुर लेते हैं।
बहन ने दिया सीएम गहलोत को लिफाफा
सीएम गहलोत नामांकन से पहले अपनी बड़ी बहन विमला देवी के घर पहुंचे। जो उनके लिए अब तक लकी साबित हुई है। इसके अलावा उनकी बहन की ओर से शगुन के तौर पर दिया जाने वाला एक लिफाफा भी सीएम गहलोत (CM Gehlot) के लिए बेहद खास है। गहलोत जब भी नामांकन भरने जाते हैं तो, अपनी बहन का आशीर्वाद लेकर उनसे लिफाफा लेना भी नहीं भूलते हैं। यह लिफाफा गहलोत अपने लिए अपनी बहन की तरह लकी मानते हैं। इस लिफाफे में शगुन के तौर पर उनकी बड़ी बहन गहलोत को कुछ नगद राशि देती है। जो चुनाव के दौरान गहलोत के साथ रहता है।

Pic Social Media

दोनों भाई बहनों में है ढ़ेर सारा प्रेम
सीएम गहलोत और उनकी बड़ी बहन विमला देवी दोनों के बीच बेहद प्रेम और स्नेह। पिछले साल भी रक्षाबंधन के पर्व पर भी सीएम गहलोत अपनी बड़ी बहन के घर पहुंचे थे। जहां उन्होंने उनसे राखी बनवाई। हर वर्ष रक्षाबंधन पर गहलोत अपनी बड़ी बहन से मिलकर राखी बंधवाते हैं। इधर गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी के बारे में सियासत में जमकर चर्चा हो रही है। कि हर बार की तरह उनकी बड़ी बहन गहलोत के लिए लकी चार्म साबित हो सकती है।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष भी हैं लकी चार्म
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने परिवार के साथ खुद के लिए बहुत खास मानते हैं। गहलोत के बेटे वैभव वर्तमान में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वैभव गहलोत ने 2019 में जोधपुर संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़े थे। इसमें मौजूदा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें शिकस्त दी थी। उसके बाद वैभव राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में निर्वाचित हुए है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi