Krishna Janmashtami

Krishna Janmashtami: श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी से दूर कर सकते हैं Vastu दोष..जानिए कैसे?

Vastu-homes
Spread the love

Krishna Janmashtami: भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी से करें अपने घर के वास्तु दोष दूर

Krishna Janmashtami: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आने वाला है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) 26 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। जन्माष्टमी ( Janmashtami) का पर्व हमारे जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। श्रीकृष्ण की बांसुरी बहुत प्रिया है। बांसुरी (Flute) को भगवान श्रीकृष्ण जी का सबसे प्रिय वाद्य यंत्र भी माना जाता है और इसके माधुर्य में दिव्यता और शांति की अपार शक्ति होती है। वास्तु शास्त्र में भी बताया गया है कि कि बांसुरी की सहायता से विभिन्न प्रकार के वास्तु दोषों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए आज के इस लेख में जानते हैं कि बांसुरी से वास्तु दोष दूर करने के 8 प्रभावी उपाय..

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर का वास्तु दोष दूर करना हो तो फ़ौरन करें ये उपाय

Pic Social Media

घर के मेन गेट पर लगाएं बांसुरी

अगर आप अपने घर पर किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है, तो वहां पर बांसुरी (Flute) लगाने से निगेटिव एनर्जी का प्रभाव खत्म हो जाता है। मेन गेट पर बांसुरी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और सुख-शांति घर में बनी रहती है। विशेष रूप से, दो बांसुरियों को लाल धागे से बांधकर लगाने से गृह कलह भी समाप्त हो जाता है।

आर्थिक समस्याएं भी होगी खत्म

अगर घर में पैसों की कमी है या आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं तो घर के उत्तर-पूर्व दिशा में एक बांसुरी रख दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और घर में लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। इस दिशा में बांसुरी को हरे या आसमानी रंग के कपड़े में लपेटकर रखने से इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है।

वैवाहिक जीवन में आए खुशहाली

पति-पत्नी के बीच संबंधों में अगर किसी तरह का विवाद हो रहा हो तो बेड रूम में बांसुरी रखने से लाभ होगा। इसके लिए कमरे की दक्षिण-पश्चिम दिशा में बांसुरी रखें। इससे दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहता है।

ये भी पढ़ेंः Budh होने जा रहे वक्री..3 राशियों को करेंगे मालामाल!

Pic Social media

बच्चों की पढ़ाई में भी आएगा सुधार

यदि बच्चे पढ़ाई में मन नहीं लग रहा हो या उनका प्रदर्शन खराब हो रहा है, तो उनके स्टडी रूममें बांसुरी रखें। विशेष रूप से, स्टडी के पास एक बांसुरी रखने से बच्चों की एकाग्रता और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है।

मानसिक तनाव होगा खत्म

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से हर कोई परेशान है। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए अपने बेडरूम में बांसुरी रखें। बांसुरी की ऊर्जा मन को शांत करती है और तनाव को भी समाप्त करती है। यह उपाय आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा।

नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को कम करें

अगर आपके घर के किसी भी कोने में अगर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव है, तो वहां बांसुरी रखना अच्छा होगा। विशेष रूप से, घर के उत्तर दिशा में बांसुरी रखने से नकारात्मकता का प्रभाव समाप्त हो जाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

नौकरी में तरक्की के लिए

आपको अगर नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल रहा है तो अपने कार्यक्षेत्र में बांसुरी रखें। बांसुरी को अपने कार्य डेस्क पर रखने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इससे आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी।

रोगों से मुक्ति के लिए

घर में अगर कोई व्यक्ति काफी समय से बीमार है, तो उसके बेडरूम में बांसुरी रखें। बांसुरी की ऊर्जा स्वास्थ्य में सुधार लाती है और रोगों से मुक्ति दिलाने में सहायक होती है। खासतौर पर, बांसुरी को मरीज के सिरहाने रखने से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलता है।