Karnal by-election: CM नायब सैनी बने विधानसभा सदस्य..आसानी से जीत हासिल की

चुनाव 2024 राजनीति हरियाणा
Spread the love

Karnal by-election: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा उपचुनाव (Assembly by-elections) भी सम्पन्न हो चुका है। विधानसभा उपचुनाव में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने जीत हासिल की है। आपको बता दें कि नायब सिंह सैनी हरियाणा के करनाल विधानसभा सीट (Karnal Assembly Seat) से बीजेपी के प्रत्याशी थे। उन्हें उपचुनाव में 95004 वोट मिले। कुल 17 चरणों में मतगणना हुई, सीएम नायब सिंह सैनी मतगणना के प्रत्येक चरण में कांग्रेस (Congress) के तरलोचन सिंह से आगे रहे। हालांकि कुल 9 उम्मीदवारों में मुख्य टक्कर सीएम नायब सिंह सैनी और तरलोचन सिंह के बीच रही।

ये भी पढे़ंः हरियाणा में प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल की तैयारी..CM नायब सिंह सैनी उठाएंगे बड़ा कदम

Pic Social media

नायब सैनी करनाल सीट से 17 चरणों की मतगणना में 41540 वोटों से आगे रहे, सीएम सैनी को कुल 95004 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के तरलोचन सिंह को 53464 वोट मिले। विधायक बने सीएम नायब सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने जीत तो अच्छे अंतर से दर्ज की लेकिन वे पिछले दो विधानसभा चुनावों में विजेता रहे पूर्व सीएम मनोहर लाल की जीत के रिकार्ड को नहीं तोड़ पाए। आपको बता दें कि पूर्व सीएम मनोहर लाल करनाल से दो बार विधायक रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः 8 जून को देश में तीसरी बार.. मोदी सरकार

पूर्व सीएम मनोहर लाल 2014 के विधान सभा चुनाव में 63775 वोट और 2019 में 48188 वोटों से चुनाव जीते थे। करनाल विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 9 प्रत्याशियों में जजपा के राजेंद्र को 1073 वोट मिले। जबकि नोटा यहां इनसे भी ज्यादा 1113 वोट पाया। पिछली बार भी करनाल में कांग्रेस की ओर से तरलोचन सिंह ही उम्मीदवार थे। उन्हें तब 34718 वोट मिले थे।