Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर खुलेगा 3 राशियों की किस्मत

Vastu-homes
Spread the love

Jyeshtha Purnima 2024: हिन्दू धर्म में ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा की तिथि का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने का नियम है। ऐसा करने से जीवन में सबकुछ बढ़िया होता है और सुख-शांति बनी रहती है। इसके साथ ही आर्थिक तंगी (Financial Crisis) से भी छुटकारा मिल जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से भी बहुत लाभ होते हैं। इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima) 22 जून को मनाई जाएगी। इस बार की पूर्णिमा 3 राशियों के लिए काफी खास होने जा रही है। इन राशियों के लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं वो कौन सी राशि हैं…..

ये भी पढ़ेंः नया फ्लैट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान..आएगी खुशहाली

Pic Social media

वृषभ राशि

वृषभ राशि (Taurus Horoscope) के लोगों के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima) काफी शुभ होने वाली है। इस राशि के जातकों के मन से नेगेटिविटी खत्म होगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। आय के नए सोर्स भी बनेंगे। अगर किसी काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो ये समय अनुकूल रहेगा। करियर में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी और सुख-शांति के साथ जीवन चलेगा। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है।

ये भी पढ़ें- लैपटॉप को इस दिशा में रखिए..करियर ग्रोथ के साथ जीवन में आएगी खुशहाली

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों पर भी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। इस राशि के जातकों को विदेश यात्रा का अनुभव भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन की समस्याएं खत्म हो जाएंगी। जीवनसाथ का भरपूर सपोर्ट और प्यार मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हुए नजर आएंगे। लव लाइफ में भी पार्टनर के साथ आ रही समस्याएं खत्म होंगी। नौकरी कर रहे लोगों की पदोन्नती हो सकती है। सैलरी भी बढ़ सकती है।

धनु राशि

धनु राशि (Sagittarius) के लोगों के लिए यह अच्छा समय लेकर आने वाला है। व्यापारियों को नई डील मिल सकती है जिससे मुनाफा भी अच्छा होगा। रुके हुए काम में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आकस्मिक धन की प्राप्त हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन होने की उम्मीद है। सैलरी बढ़ने के भी प्रबल योग बनेंगे। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उन लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है।