Guru Gochar 2024

ठीक 2 दिन बाद बदलेगी बृहस्पति की चाल.. ये राशि वाले लोग होंगे मालामाल!

Vastu-homes Yours राशि
Spread the love

इन राशियों से जुड़े लोगों को मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।

Guru Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि (Zodiac) के साथ-साथ ही नक्षत्र परिवर्तन (Constellation Change) करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश-दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति 31 जुलाई को रोहिणी नक्षत्र (Rohini Nakshatra) में प्रवेश करने जा रहे हैं। गुरु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ेः Sawan Vastu Tips: सावन में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

लेकिन 6 राशियां (Zodiac) ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों से जुड़े लोगों को मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

गुरु गोचर से जीवन में कई बदलाव होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन लाभ के नए सुनहरे मौके मिलेंगे। हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। आध्यात्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको हर काम में सफलता मिलेगी और आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं आपको इस समय समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही जो बेरोजगार लोग हैं उनको नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

गुरु गोचर से आपको बेहद शुभ फल मिलेंगे। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। करियर में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन या अप्रेजल होगा। सिंगल जातकों का विवाह तय हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य आपके अटके हुए थे, उसमें सफलता मिल सकती है। वहीं इस अवधि में आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही कारोबार में आय के नए रास्‍ते खुलेंगे और नौकरी में आपके वेतन में वृद्धि और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर रखें ये चीज़ें..मिलेगी कामयाबी

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। वहीं निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख भी प्राप्त हो सकता है। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति अच्‍छी होगी और आपको धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं, उनको सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

गुरु गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होगी। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।