‘आजतक’ छोड़ यहां पहुंच गए अमन कुमार

TV

आजतक(Aajtak) के तेज तर्रार प्रोड्यूसरों में से एक अमन कुमार ने नई मंजिल तलाश ली है। अमन ने न्यूज18(News18 India) ज्वाइन कर लिया है। यहां भी अमन पर प्रोग्रामिंग की अहम जिम्मदारी होगी।

आजतक का शायद ही ऐसा कोई शो रहा होगा जिसमें अमन ने अपनी काबिलियत नहीं दिखाई होगी..चाहे वो ‘सीधी बात’ हो या फिर ‘खबरदार’, ‘हल्लाबोल’ हो या स्पेशल शो..अमन अपने क्रिएटिव आइडिया के लिए जाने जाते हैं।

2013 में P7 न्यूज से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमन ने दो साल बाद ही इंडिया टीवी(India Tv) ज्वाइन कर लिया।

इंडिया टीवी में भी अमन को प्रोडक्शन में अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। 2017 में अमन ज़ी न्यूज़(Zee News) चले आए और तमाम प्राइम टाइम शो में काम किया। ज़ी न्यूज के खास शो DNA से अमन को नई पहचान मिली। खबरों पर पैनी नजर रखने वाले अमन ज़ी न्यूज़ में ‘ANI कुमार’ के नाम से भी जाने जाते थे।

2020 में टीवी टुडे ग्रुप के चैनल आजतक में अमन की एंट्री हुई। और करीब 2 सालों तक यहां काम करने के बाद अब अमन न्यूज18 इंडिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

खबरीमीडिया की तरफ से अमन कुमार को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Aman Kumar, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *