Jharkhand: न्यूज़11 में मनीष मेहता की ‘ग्रैंड एंट्री’

TV

बिहार-झारखंड टीवी मीडिया से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। पत्रकार मनीष मेहता(Manish Mehta) ने रांची से चलने वाले चैनल न्यूज़11 का दामन थाम लिया है। ख़बर है कि मनीष मेहता को चैनल हेड अरुप चटर्जी ने बड़ा पद दिया है। इसके पहले मनीष मेहता ज़ी न्यूज़(Zee News) झारखंड में बतौर ब्यूरो चीफ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। चैनल को उम्मीद है कि मनीष मेहता के आने से चैनल वापस पटरी पर दौड़ने लगेगा।

प्रकाश झा के चैनल मौर्य टीवी से करियर की शुरुआत करने वाले मनीष मेहता आगे चलकर कशिश न्यूज़ से जुड़ गए। उसके बाद मनीष ने बतौर ब्यूरो चीफ़ ज़ी न्यूज़(Zee News) ज्वाइन कर लिया। अपनी मेहनत की बदौलत मनीष मेहता ने ज़ी न्यूज़ झारखंड को बुलंदियों तक पहुंचा दिया। जिससे मनीष मेहता का ज़ी बिहार-झारखंड में कद और बढ़ गया। अब मनीष मेहता पर न्यूज़11 को आगे ले जाने की जिम्मेदारी होगी।

ख़बरीमीडिया की तरफ से मनीष मेहता को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Manish Mehta-News11- Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism