Jharkhand

Jharkhand के CM हेमंत सोरेन ने दी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- मरांग बुरु दें लंबी उम्र

TOP स्टोरी झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand News: आज 22 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Jharkhand News: आज 22 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Minister Amit Shah) अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर देशभर के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने सोशल मीडिया X के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?

CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘देश के माननीय गृह मंत्री आदरणीय अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।’

बता दें कि अमित शाह, जिनका पूरा नाम अमित भाई अनिलचंद्र शाह है, वर्तमान में भारत के गृह मंत्री हैं। उनका जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनके माता कुसुमबेन और पिता अनिलचंद्र शाह दंपति थे। और उनके दादा गुजरात के बड़ौदा राज्य की मानसा रियासत में एक धनी व्यापारी थे। अमित शाह ने अपने राजनीतिक करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गुजरात के गृह मंत्री और बीजेपी के महासचिव शामिल हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

राजनीतिक सफर और उपलब्धियां

अमित शाह (Amit Shah) का राजनीतिक सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। वे 2019 के लोकसभा चुनाव में गुजरात के गांधीनगर से सांसद चुने गए। इससे पहले वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपनी रणनीतिक कुशलता के लिए जाने गए। शाह ने गुजरात में गृह मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल ने भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान की है।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: मालती हेम्ब्रम ने बर्लिन में बढ़ाया झारखंड का मान, CM हेमंत सोरेन ने दी बधाई

देशभर से मिल रही शुभकामनाएं

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के 61वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर के नेताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनके योगदान और नेतृत्व की सराहना करते हुए लोग सोशल मीडिया पर अपनी बधाई संदेश साझा कर रहे हैं। यह दिन उनके लिए और उनके समर्थकों के लिए विशेष उत्साह का अवसर बना हुआ है।