Delhi में रात में गाड़ी चलाना सुरक्षित नहीं..पढ़िए ये रिपोर्ट

Trending दिल्ली दिल्ली NCR

Delhi Accident News: राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा पैदल यात्रियों (Hikers) की मौत होती है। इनमें भी देश की राजधानी में रात के समय सबसे ज्यादा दुर्घटनाओं (Accidents) के शिकार होते हैं। पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः Traffic Police Advisory: 15 दिसंबर तक के लिए दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Pic Social Media

राजधानी दिल्ली में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं (Road Accidents) में पैदल यात्री सबसे जल्दी शिकार होते हैं। दिल्ली में सबसे ज्यादा पैदल यात्रियों की मौत होती है। इनमें भी देश की राजधानी में रात के समय सबसे ज्यादा दुर्घटनाओं के शिकार होते हैं। पहले जहां दिन में सड़क दुर्घटनाओं में पैदल यात्रियों की सबसे ज्यादा मौत होती थी। वहीं 2 साल से यह देखने में आ रहा है कि अब रात में पैदल यात्री सड़क दुर्घटनाओं के सबसे ज्यादा शिकार होते हैं।

लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता

सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए अब इन दुर्घटनाओं (Accidents) को कम या खत्म करने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। दुर्घटनाओं वाली जगहों पर एक अध्ययन करवाया गया है, जहां जो कमियां हैं उनको खत्म किया जा रहा है। विशेष पुलिस आयुक्त का कहना है कि सुधारात्मक उपाय करने और सड़क उपयोगकर्ताओं के इस वर्ग को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

दुर्घटना स्थलों पर किया गया विश्लेषण

पुलिस आयुक्त सुरेंद्र यादव (Surendra Yadav) ने कहा है कि दिल्ली यातायात पुलिस ने दिल्ली में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान करने के लिए 2022 के लिए दुर्घटना स्थलों का विश्लेषण किया है। 2022 में 5 सौ मीटर के व्यास के भीतर 3 या अधिक घातक दुर्घटनाओं या उसी क्षेत्र में 10 या अधिक कुल सड़क दुर्घटनाओं के मानदंडों के मुताबिक 117 दुर्घटना क्षेत्रों की पहचान की गई है।

Pic Social Media

इसके साथ पैदल चलने वालों को ब्रिटानिया चौक, जीबी पंत अस्पताल (GB Pant Hospital), पीरागढ़ी और मादीपुर मेट्रो स्टेशनों के आस-पास के क्षेत्रों में जोखिम का सामना करना पड़ता है। साल 2021 में दुर्घटना क्षेत्रों के व्यापक विश्लेषण में विशिष्ट स्थानों ने दुर्घटनाओं की उल्लेखनीय घटनाओं का प्रदर्शन किया। जिसमें शास्त्री पार्क में 15 दुर्घटनाएं, अशोक नगर में हरनाम पैलेस में 12 दुर्घटनाएं और पीरा गढ़ी चौक में 9 दुर्घटनाएं दर्ज की गई है।

यातायात पुलिस (Traffic police) ने एक रिपोर्ट के अनुसार बताया है कि साल 2021 में सड़क दुर्घटनाओं में करीब 1536 पैदल यात्री घायल हुए थे। इसमें 1269 पुरुष और 267 महिलाएं थी। इन दुर्घटनाओं में कुल 504 पैदल यात्रियों की मौत हुई। इनमें 446 पुरुष व 58 महिलाएं थी। वर्ष 2022 में पैदल यात्री सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई।

1777 पैदल यात्री घायल हुए

साल 2022 में 1413 पुरुष और 364 महिलाएं (Women) यानी 1777 पैदल यात्री घायल हुए। घातक दुर्घटनाओं की संख्या बढ़कर 629 हो गई। वर्ष 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में कुल 1698 जिनमें 1138 पुरुष व 360 महिला पैदल यात्री घायल हुए। उसी वर्ष में 526 जिनमें 449 पुरुष व 77 महिलाएं पैदल यात्रियों की मौत हुई है। पैदल यात्री घातक सड़क दुर्घटनाओं में सबसे कमजोर पीड़ितों के रूप में होते हैं।