IPS Aarti Singh

IPS Aarti Singh: आरती सिंह ने रचा इतिहास, मुंबई पुलिस में पहली बार किसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

TOP स्टोरी Trending महाराष्ट्र
Spread the love

IPS Aarti Singh: आरती सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, मुंबई पुलिस में हुआ बड़ा बदलाव

IPS Aarti Singh: महाराष्ट्र कैडर की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आरती सिंह ने नया इतिहास रच दिया है। आपको बता दें कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आरती सिंह (IPS Aarti Singh) को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आरती सिंह मुंबई पुलिस की पहली जॉइंट कमिश्नर (इंटेलिजेंस) (Joint Commissioner Intelligence) बनाई गई हैं। दरअसल, जॉइंट कमिश्नर (इंटेलिजेंस) का पद अभी तक नहीं था। इस पद को नया बनाया गया है। वर्तमान में इंस्पेक्टर जनरल (IG) रैंक पर कार्यरत आरती सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवा और नेतृत्व क्षमता के लिए जाना जाता है। आरती सिंह ने अपने करियर में कड़ी बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह बदलापुर मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम यानी कि SIT की प्रमुख भी रह चुकी हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (Mirzapur) की रहने वाली सिंह ने BHU से MBBS की डिग्री हासिल की हैं।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः BTech: बच्चों को इंजीनियर बनाने की सोचने वाले पेरेंट्स ये खबर ज़रूर पढ़ें

जानिए क्या होगी आरती सिंह की नई जिम्मेदारी

आपको बता दें कि IPS आरती सिंह मुंबई में एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस, अमरावती शहर की पुलिस कमिश्नर, डीजीपी कार्यालय महाराष्ट्र में स्पेशल आईजी (एडमिन) और नासिक ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इस तरह आरती सिंह मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की छठी जॉइंट कमिश्नर बन गई हैं। अब आरती सिंह के पास खुफिया जानकारी जुटाने और स्लीपर सेल्स पर नजर रखने की जिम्मेदारी होगी। महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य तनाव के बाद लिया है।

Pic Social Media

मुंबई पुलिस में पहले थे 5 कमिश्नर

मुंबई पुलिस में पहले 5 जॉइंट कमिश्नर थे, जो कानून-व्यवस्था, प्रशासन, ट्रैफिक, क्राइम और आर्थिक अपराध शाखा की जिम्मेदारी संभालते थे। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अब तक स्पेशल ब्रांच, जो खुफिया जानकारी जुटाने का काम करती है, का नेतृत्व एक एडिशनल कमिश्नर (डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल रैंक) करते थे और वह जॉइंट कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) को रिपोर्ट करते थे। लेकिन अब इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब स्पेशल ब्रांच का नेतृत्व एक जॉइंट कमिश्नर (इंस्पेक्टर-जनरल रैंक) करेगा।

ये भी पढे़ंः Credit Card: नया क्रेडिट बनवाने जा रहे हैं तो ये खबर पढ़ लीजिए

अब और तेजी से होगा काम

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक स्पेशल ब्रांच (Special Branch) शहर की हर गतिविधि पर नजर रखती है, खुफिया जानकारी एकत्र करेगी और स्लीपर सेल्स व आतंकी समर्थकों पर पैनी नजर रखती है। नई व्यवस्था में, स्पेशल ब्रांच का जॉइंट कमिश्नर सीधे पुलिस कमिश्नर को रिपोर्ट करेगा और जॉइंट कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) के साथ मिलकर काम आगे का काम करेगा। इससे खुफिया जानकारी तेजी से इकट्ठा करने और तुरंत कार्रवाई करने में सहायता मिलेगी।