IPL 2025: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा गुजरात और राजस्थान के बीच मुकाबला, जानिए कौन पड़ेगा किसपर भारी
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 23वें मैच में गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का सामना राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में आईपीएल के मैच में दोनों टीमों आमने-सामने होंगे तो उनकी निगाह गेंदबाजी की अपनी कमियां दूर करने पर होगी। गुजरात टाइटन्स (GT) चार मैचों में 3 जीत और 1 मुकाबले में हार के साथ अंक तालिका के साथ दूसरे स्थान पर है। गुजरात ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को हराया था और इस प्रकार तीन गेम जीतकर आत्मविश्वास से भरे होंगे। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चार मैचों में 2 मुकाबले में जीत और 2 मुकाबले में हार का सामना किया है। राजस्थान अंक तालिक में सातवें स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 50 रनों से हराया था। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कांटे का होगा।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: प्रियांश आर्या के तूफानी शतक से पंजाब ने चेन्नई को 18 रनों से हराया

GT के लिए राशिद खान की फॉर्म चिंता का कारण
गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से गेंदबाजी में अभी तक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) और स्पिनर आर साई किशोर ही बेहरत प्रदर्शन किए हैं। गुजरात के स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। टी-20 के माहिर खिलाड़ी राशिद ने चार मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया है और प्रति ओवर 10 से ज्यादा रन दिए हैं। आईपीएल में यह पहला मौका है जब अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी की शुरुआत अच्छी नहीं रही है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
बल्लेबाजों को मिलती है इस पिच पर मदत
बात करें अहमदाबाद के पिच की तो इस स्टेडियम में अभी तक बल्लेबाजों की तूती बोली है। इस मैदान पर खेली गई चार पूर्ण पारियों में अभी तक 243, 232, 196 और 160 रन बने हैं। राजस्थान के पास संजू सैमसन (Sanju Samson), ध्रुव जुरेल, रियान पराग और नीतीश राणा जैसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। इन सभी ने 150 से ज्यादा की स्ट्राइक-रेट से अभी तक रन बनाए हैं। ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 रन बनाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं। गुजरात की तरह राजस्थान की भी सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी है। उसकी तरफ से संदीप शर्मा को छोड़कर कोई भी अन्य गेंदबाज अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाया है।
दोनों टीमों के हेड टू हेड के आंकड़े
पिछले पांच मैचों की बात की जाए तो गुजरात टाइटन्स ने 4 जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 1 मैच जीते हैं। अब तक इस आमने-सामने की टक्कर में मुकाबला एकतरफ़ा रहा है, जहां GT ने RR को 6 में से 5 बार हराया है। वहीं RR की इकलौती जीत भी अहमदाबाद के इसी मैदान पर 2023 में हुई है। गुजरात टाइटन्स (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) मैच के दौरान मैच में बारिश के कारण बाधा पड़ने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने मारी बाजी, KKR को घर में मिली हार
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख़ ख़ान, राहुल तेवतिया/शेरफ़ेन रदरफ़ोर्ड, अरशद ख़ान, राशिद ख़ान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
राजस्थान रॉयल्स
संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश थीक्षाना, संदीप शर्मा, कुमार कार्तिकेय/तुषार देशपांडे
