IPL 2025

IPL 2025: हैदराबाद को मिली चौथी हार, गुजरात ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: गुजरात को मिली 7 विकेट से जीत, कप्तान गिल ने खेली मैच विनिंग पारी

IPL 2025: आईपीएल 2025 का 19वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला गया। यह मुकाबला हैदराबाद के घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) पर खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात ने हैरादराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल (Captain Shubman Gill) ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। मुश्किल विकेट पर हैदराबाद की बैटिंग लगातार जूझ रही थी। टीम आखिरी ओवर तक मात्र 152 रन बना सकी। इस मैच में मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट लिए। कमिंस ने आखिरी 9 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली। गुजरात ने कप्तान गिल (Captain Shubman Gill) की नाबाद फिफ्टी की मदद से 17वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, पंजाब को 50 रनों से हराया

Pic Social Media

आपको बता दें कि हैदराबाद और गुजरात के बीच होने वाले इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 16.4 ओवर में 3 विकेट पर 153 रन बनाकर मैच जीत लिया। गुजरात टाइटंस की ये लगातार तीसरी जीत है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 में लगातार चौथे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत धीमी रही। टीम ने 15 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। साई सुदर्शन 5 रन वापस लौटे। जोस बटलर खाता भी नहीं खोल सके। वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) 29 गेंद में 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अनिकेत ने उनका शानदार कैच पकड़ा। कप्तान शुभमन गिल 43 गेंद में 61 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके लगाए। रदरफोर्ड ने 16 गेंद में 35 रन बनाया और नॉटआउट रहे। हैदराबाद के लिए शमी ने दो और कमिंस ने एक विकेट लिया।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: धोनी के धुरंधरों को होम ग्राउंड पर फिर मिली हार, दिल्ली के जाबांजो ने 25 रनों से दी मात

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से नितीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को मोहम्मद सिराज ने पहला झटका दिया। सिराज ने सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को आउट किया। हेड 5 गेंद में 8 रन ही बना सके। अभिषेक शर्मा 16 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ईशान किशन ने 14 गेंद में 17 रन का योगदान दिया। हेनरिक क्लासेन ने नितीश के साथ 50 रन की साझेदारी की। क्लासेन 19 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। नितीश रेड्डी ने 34 गेंद में 31 रन बनाए। कामिंडू एक रन ही बना सके। अनिकेत 14 गेंद में 18 और सिमरजीत बिना खाता खोले आउट हुए। गुजरात टाइटंस की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके।