Good Governance

पंजाब में Mann सरकार की पहल..Good Governance से दिख रहा बदलाव

दिल्ली दिल्ली NCR पंजाब
Spread the love

मान सरकार ने लाया पंजाब में Good Governance अब हो रहा है बदलाव

Good Governance: अच्छा शासक वही होता है जो प्रजा यानि जनता के बारे में सोचे। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व वाली भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Sarkar) के साल 2022 में सत्ता संभालते प्रदेश में बदलाव दिखाई देने लगा है। बात चाहे आम आदमी की सुरक्षा की हो या लॉ एण्ड आर्डर (Law & Order) की मान सरकार ने पंजाब (Punjab) के अन्दर सभी चीजों को सुधार कर उनमें बेहतरी लाने का काम किया है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब जल्द ही देश के डिजिटल हब के रूप में उभरेगा: CM Maan

Pic Social Media

मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने सत्ता संभालने के बाद प्रदेश में गुड गवर्नेंस यानी सुशासन को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है। सीएम मान का पहला लक्ष्य पंजाब सरकार की कार्यक्षमता में आवश्यक सुधार लाना, पारदर्शिता बढ़ाना, और पंजाब के लोगों के लिए जरूरी सेवाओं की सुलभता को तय करना है। आइए आज हम आपको पंजाब की मान सरकार की गुड गवर्नेंस पहल के बारे में विस्तार से बताते हैं……

मान सरकार ने लगाया भ्रष्टाचार पर रोक

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने जब से मुख्यमंत्री बने हैं तब से पंजाब में भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। गुड गवर्नेंस की दिशा में मान सरकार का पहला कदम भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने पर केंद्रित रहा है।

पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Vigilance Bureau) को और भी बेहतर कर सशक्त बनाया और भ्रष्टाचार में लीन अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की। इसके तहत भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए कई सरकारी अधिकारियों को बर्खास्त भी किया गया, जिससे सरकारी तंत्र में पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ावा मिला। सीएम भगवंत मान के इस फैसले से एक तरफ जहां भ्रष्टाचार पर रोक लगी वहीं दूसरी तरफ पंजाब में सरकारी व्यवस्था और बेहतर हुई है।

Pic Social Media

पंजाब (Punjab) में कई भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, और घोटालों की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गईं। इन कार्रवाइयों ने न केवल भ्रष्टाचार को कम करने में सहायक बनी, बल्कि जनता के बीच मान सरकार की छवि को भी सुदृढ़ किया है।

आम लोगों की सुरक्षा, मान सरकार की पहली प्राथमिकता

गुड गवर्नेंस का सबसे महत्वपूर्ण घटक होता है आम लोगों की सुरक्षा। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने सबसे पहले इसी क्षेत्र में बड़ा बदलाव कर सुधार किया है। पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मान सरकार ने पुलिस सुधार और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में कई कदम उठाए हैं। पंजाब पुलिस को आधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है, और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय किए गए हैं। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने ड्रग्स और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर एक नई मिशाल पेश की है।

ये भी पढ़ेंः Bhagwant Maan: पंजाब सरकार का ऐलान, समय से पूरा हो मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य

सेवा वितरण प्रणाली में सुधार

पंजाब सरकार ने आम लोगों के लिए सरकारी सेवाओं को सरल और सुलभ बनाने के लिए मान सरकार (Mann Government) ने बड़ा बदलाव किया है। पंजाब में घर पर मिलें सरकारी सेवाएं योजना को लागू करने से जनता को 43 सरकारी सेवाएं सीधे उनके घर पर ही उपलब्ध हो रही हैं। इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे भ्रष्टाचार पर भी रोक लगाने में मदद मिली है। मान सरकार के इस कदम से लोगों का समय और पैसा दोनों की बचत हो रही है, और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता बढ़ रही है। यह एक सराहनीय प्रयास है जो जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Pic Social Media

शिक्षा क्षेत्र में मान सरकार ने किया सुधार

गुड गवर्नेंस (Good Governance) का एक महत्वपूर्ण पहलू शिक्षा प्रणाली को सुधारना है। मान सरकार ने सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर दिया है। इन सुधारों का मुख्य उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाना, स्कूलों में बुनियादी ढांचे में सुधार करना, शामिल है। पंजाब के सरकारी शिक्षकों की गुणवत्ता में सुधार के लिए उन्हें नियमित रूप से पंजाब की मान सरकार ने प्रशिक्षण का पूरा इंतजाम किया है। यह प्रशिक्षण उन्हें आधुनिक शिक्षण तकनीकों और पद्धतियों से परिचित कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इसके साथ ही पंजाब के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना की गई है। इन कक्षाओं में प्रोजेक्टर, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरण लगाए गए हैं, जिससे छात्रों को इंटरैक्टिव और आधुनिक तरीके से पढ़ाई करने का मौका मिल रहा है।
इन सब के साथ ही मान सरकार ने पंजाब के स्कूलों में शौचालय, पीने का पानी की सुविधा, खेल का मैदान, और पुस्तकालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुधारने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

Pic Social Media

स्वास्थ्य सेवाओं का बनाया बेहतर

पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इसके साथ ही मान सरकार द्वारा चलाई जा रही मोहल्ला क्लीनिक ने पंजाब के स्वास्थय व्यावस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। इससे पंजाब के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को मुफ्त में इलाज की सुविधा मिल रही हैष। इसके अलावा, पंजाब के सरकार अस्पतालों में मुफ्त दवा और इलाज के कार्यक्रमों को भी लागू किया गया है, जिससे गरीब और वंचित वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव

पंजाब, के ज्यादातर इलाकों में खेती होती है। पंजाब के अधिकांश लोग कृषि पर ही निर्भर है, पंजाब में मान सरकार का किसानों की समस्याओं का समाधान करना गुड गवर्नेंस का एक प्रमुख लक्ष्य है। सरकार ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और उपकरणों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसके अलावा, सरकार ने फसल बीमा और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के प्रयास किए हैं। मान सरकार ने इन प्रयासों के साथ ही किसानों को तकनीकी जानकारी और उन्नत खेती के तरीकों की ट्रेनिंग देने के लिए भी योजनाएं बनाई गई हैं।

Pic Social Media

सरकारी कामों में पारदर्शिता

भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने जब से पंजाब की सत्ता संभाली है तब से पंजाब के सभी काम में पूरी पारदर्शिता देखने को मिली है। यह मान सरकार के नेक इरादे और काम के प्रति पूरी इमानदारी को प्रदर्शित करती है। मान सरकार ने प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम भी उठाए हैं। सरकारी कार्यों की निगरानी और जनता को जानकारी प्रदान करने के लिए पब्लिक डैशबोर्ड जैसी पहलें शुरूआत हुई है। इस सब के माध्यम से पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने का इरादा है कि पंजाब के आम लोग भी पंजाब में हो रहे सरकारी कार्यों की प्रगति को देख सकें हैं और किसी भी अनियमितता के मामले में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास

पंजाब की मान सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को भी अपनी गुड गवर्नेंस पहल में शामिक कर रखा है। भगवंत मान सरकार ने बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए, वृक्षारोपण को और भी ज्यादा कराने के लिए और जल संरक्षण के लिए विभिन्न योजनाओं को पंजाब में लागू किया है। इसके साथ ही, सतत विकास को ध्यान में रखते हुए मान सरकार ने ऊर्जा स्रोतों का भी विस्तार किया है।

Pic Social Media

इंफ्रास्ट्रक्चर को भी किया बेहतर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए भी ढ़ेरों परियोजनाओं की शुरुआत की है। सड़कों, पुलों, और अन्य बुनियादी ढांचों को बेहतर बनाने के लिए भारी निवेश किया गया है। इसके अलावा, शहरी विकास और ग्रामाण विकास के लिए भी योजनाएं बनाई गई हैं, इस योजनाओं से पंजाब के शहरों के साथ-साथ गांवों में भी उल्लेखनीय विकास दिखाई देने लगा है।
सडक़ सुरक्षा फोर्स पंजाब के हाईवे पर हुडदंग पर रोक लगाने के लिए और ट्रैफिक नियमों के पालन करने साथ ही पंजाब में हो रहे सड़क हादसों को कम करने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान ने देश की पहली ‘सडक़ सुरक्षा फोर्स’ के की शुरुआत की। सड़क सुरक्षा फोर्स को लेकर सीएम मान ने कहा कि पंजाब के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए समर्पित फोर्स की शुरुआत करने वाला पंजाब पहला राज्य है। जिससे लोगों की जान बचाई जा रही है। सीएम भगवंत सिंह मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह फोर्स लोगों की कीमती जानें बचाने और यातायात की व्यवस्था को सुचारू बनाने में बहुत बड़ा रोल अदा कर रही है। मुख्यमंत्री का कहना है कि इस फोर्स के गठन का विचार रातों-रात नहीं आया, बल्कि इस गंभीर समस्या के गंभीर स्व- आलोचना का नतीजा है।

Pic Social Media

भगवंत सिंह मान ने कहा कि संसद सदस्य के तौर पर उन्होंने लोक सभा में सडक़ हादसों का मुद्दा ज़ोरदार ढंग से उठाया था, क्योंकि इन हादसों के कारण राज्य में रोजाना 12 मौतें होती थीं। सीएम कहा कि तब से ही उनके मन में यह सोच थी कि जब भी राज्य की सेवा करने का अवसर मिला तो लोगों की जान बचाने के लिए समर्पित फोर्स बनाई जाएगी और आज पंजाब के लोगों को सड़क हादसे से बचाने के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स अपना काम कर रही है।

गुड गवर्नेंस से विकास की रफ्तार बढ़ी

पंजाब की भगवंत मान सरकार की गुड गवर्नेंस पहले राज्य के विकास के लिए एक सकारात्मक दिशा में काम कर रही है। जिसका परिणाम भी अब सामने आने लगा है। पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख, सेवा वितरण में सुधार, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में ध्यान, और पारदर्शिता बढ़ाने के प्रयासों ने पंजाब में सुशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की कोशिश की है।
मान सरकार के इन प्रयासों से पंजाब की जनता के बीच नई उम्मीदें जगीं हैं। पंजाब के लोग भी अब विकास से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। मान सरकार ने साल 2022 से ही सत्ता में आने के बाद से पंजाब में खुशहाली के रास्ते खोल दिए हैं। इससे आम लोगों में खुशियाली बढ़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ पंजाब भी भारत के तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में अपना नाम दर्ज करा चुका है।

Pic Social Media

यह सभी संभव हो पाया है मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सफल प्रयासों से। इसको लेकर पंजाब की जनता अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद कर रही है।