Thailand

Thailand: गर्मियों में छुट्टियां बिताने थाइलैंड जाने वालों के लिए बुरी ख़बर!

इंटरनेशनल
Spread the love

Thailand: थाईलैंड घूमने का प्लान बना रहे भारतीयों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Thailand सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए 60 दिनों की वीजा-फ्री एंट्री सुविधा खत्म कर दी है। अब भारत को “वीजा ऑन अराइवल” (VoA) कैटेगरी में शामिल कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब भारतीय नागरिक बिना वीजा सीधे थाईलैंड में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

अब सिर्फ 15 दिन रुक सकेंगे भारतीय

नए नियमों के अनुसार भारतीय पर्यटक अब थाईलैंड में केवल 15 दिनों तक ही रुक सकेंगे। पहले भारतीय नागरिक बिना किसी वीजा शुल्क के 30 से 60 दिनों तक वहां ठहर सकते थे। लेकिन अब एयरपोर्ट पर पहुंचकर वीजा ऑन अराइवल लेना होगा और इसके लिए फीस भी देनी होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाईलैंड एयरपोर्ट पर भारतीयों को करीब 2,000 थाई बाट यानी लगभग 6 हजार रुपये की वीजा फीस चुकानी पड़ेगी।

थाईलैंड सरकार ने बदले वीजा नियम

थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने 19 मई को नए वीजा नियमों को मंजूरी दी। नए नियमों के तहत अब सिर्फ 54 देशों को 30 दिनों की वीजा छूट मिलेगी। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर और कई यूरोपीय देश शामिल हैं।

वहीं भारत को अब अजरबैजान, बेलारूस और सर्बिया जैसे देशों के साथ वीजा ऑन अराइवल सूची में रखा गया है।

आखिर क्यों सख्त हुए नियम?

कोविड-19 महामारी के बाद थाईलैंड की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान हुआ था। देश की जीडीपी में पर्यटन क्षेत्र का बड़ा योगदान है, इसलिए सरकार ने 2023 में कई देशों के लिए वीजा-फ्री एंट्री शुरू की थी। भारत भी इस सूची में शामिल था।

लेकिन बाद में थाईलैंड सरकार को सुरक्षा और अवैध गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ने लगी। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ विदेशी नागरिकों पर ड्रग्स, सेक्स ट्रैफिकिंग और बिना अनुमति होटल व स्कूल चलाने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। इसके बाद सरकार ने वीजा नियमों को सख्त करने का फैसला लिया।

Thailand
Thailand

क्या होता है Reciprocal Visa Exemption?

थाईलैंड ने कुछ देशों के साथ “रेसिप्रोकल वीजा छूट” व्यवस्था भी लागू की है। इसका मतलब है कि दोनों देश एक-दूसरे के नागरिकों को बिना वीजा यात्रा की अनुमति देते हैं।

  • 90 दिन की छूट: अर्जेंटीना, ब्राजील, दक्षिण कोरिया जैसे देश
  • 30 दिन की छूट: चीन, रूस, हांगकांग जैसे देश
  • 14 दिन की छूट: कंबोडिया और म्यांमार (सिर्फ हवाई यात्रा के लिए)

भारतीय यात्रियों को अब क्या करना होगा?

अब भारतीय नागरिकों को थाईलैंड पहुंचने पर एयरपोर्ट पर वीजा ऑन अराइवल के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए जरूरी दस्तावेज और फीस जमा करनी होगी। इसके बाद ही उन्हें देश में प्रवेश मिलेगा।

नए नियमों के बाद भारतीय पर्यटकों को यात्रा की योजना पहले से बेहतर तरीके से बनानी होगी, क्योंकि अब थाईलैंड में लंबी अवधि तक बिना वीजा रुकना संभव नहीं होगा।