Indian Express: देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में से एक द इंडियन एक्सप्रेस (The Indian Express) ने पत्रकारों के लिए Vacancy निकाली है। ये वेकेंसी डिजिटल विंग ने IE एजुकेशन (इंडियन एक्सप्रेस डिजिटल का माइक्रो-साइट) के लिए है। संस्थान को इसके लिए कंटेंट राइटर/सब एडिटर की जरूरत है। यह जॉब फुल-टाइम होगा और चयनित उम्मीदवार की पोस्टिंग नोएडा ऑफिस (वर्क फ्रॉम ऑफिस) में की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Media Jobs: Zee UP/ उत्तराखंड में टीवी के पत्रकारों के लिए वेकेंसी
इस पद के लिए 1 से 3 साल तक का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इंडियन एक्सप्रेस डिजिटल के मुताबिक, चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर पूरी की जाएगी।
संस्थान ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपना सीवी और वर्क सैंपल ईमेल के जरिए neeti.nigam@indianexpress.com पर भेज सकते हैं। ईमेल के सब्जेक्ट में “Application for Sub Editor_IE Education” लिखना अनिवार्य होगा।
इंडियन एक्सप्रेस डिजिटल का कहना है कि यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो डिजिटल पत्रकारिता और एजुकेशन सेक्टर में कंटेंट राइटिंग व एडिटिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और एक बड़े मीडिया ब्रांड के साथ काम करने का अनुभव हासिल करना चाहते हैं।
