निजी फायदे के लिए बना INDI गठबंधन- CM नायब सैनी

चुनाव 2024 राजनीति हरियाणा
Spread the love

CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने एक बार फिर से विपक्षी गठबंधन और कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमला बोला है। सीएम सैनी ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि आप हमें वोट दें तब हम एक लाख रुपये आपके खाते में डाल देंगे। वह कहते हैं कि देश का बजट 50 लाख करोड़ रुपये का बनता है, जबकि देश का बजट 46 लाख करोड़ रुपये का है। अगर गरीबों को वह एक लाख रुपये देंगे तो 50 लाख करोड़ रुपये बनता है, राहुल गांधी कहां से देंगे और किसने इन्हें ये आंकड़े लिखकर दिए हैं।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।
ये भी पढ़ेंः Haryana में खिलेंगे 11 कमल के फूल: CM नायब सिंह सैनी

Pic Social Media

सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने आगे कहा कि ये वोट जिहाद है, लोगों के अंदर भ्रम पैदा करो, झूठ बोलो और वोट लो। आज जो इंडिया गठबंधन के लोग एकसाथ आए हैं वो देश का भला करने के लिए इक्ट्ठा नहीं हुए हैं, बल्कि भ्रष्टाचारियों का बचाने के लिए एक साथ आए हैं। पीएम मोदी बोलते हैं, हमें देश को बचाना है, देश का विकास करना है और इंडिया गठबंधन के लोग बोलते हैं, हमने भ्रष्टाचारियों को बचाना है, परिवार को बचाना है।

एक-दूसरे को गाली देने वाले आए एक साथ

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आगे कहा कि जो व्यक्ति कांग्रेस को पानी पी पीकर गाली देते थे, कांग्रेस से समझौता नहीं करने की कसम खाए थे। सोनियां गांधी की अगर जांच की जाएं तो वो तिहाड़ जेल चली जाएंगी, इतनी घोटाले कांग्रेस के ऊपर हैं। ये बात दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बोलते थे। जो एक-दूसरे को गाली देते थे, कांग्रेस केजरीवाल को और केजरीवाल कांग्रेस को गाली देते थे। एक-दूसरे को गाली देने वाले एक-दूसरे के गले मिल गए।

ये भी पढ़ेंः दुश्मन की आंख में आंख मिलाकर बात करते हैं PM मोदी: CM नायब सैनी

सीएम सैनी ने कहा कि देश के अंदर भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए वो लोग एक साथ आए हैं। उन्हें देश और देश के लोगों से कोई मतलब नहीं है। पीएम मोदी की सोच है हमें देश का विकास करना है, देश को बचाना है। देश में भ्रष्चार पर रोक लगानी है। ये लोग देश को लूटने के लिए वोट मांगते हैं।