Diarrhea Home Remedies: लूज मोशन को करना चाहते हैं ठीक, तो इस्तेमाल करें ये चीजें

हेल्थ & ब्यूटी

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Diarrhea Home Remedies: कई बार ऐसा होता है कि कुछ भी खराब सा खा लें तो दस्त की समस्या का सामना आपको करना पड़ सकता है। इससे आपको कमजोरी महसूस होने लगती है क्योंकि दस्त होने से पानी की कमी शरीर को हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको दस्त ठीक करने के कुछ आसान से घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे ( Loose Motion Home Remedies) इससे आप लूज मोशन से निजात पा सकते हैं:

  1. नमक – चीनी को घोलकर पिएं
    यदि आपको लूज मोशन आ रही है तो हल्के गर्म पानी में आप नाम चीनी का घोल मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको दस्त की समस्या से आराम मिल जाता है। ऐसे में नमक या चीनी का घोल टॉनिक का काम करता है।

    यह भी पढ़ें: मोबाइल का करते हैं ज्यादा इस्तेमाल तो जा सकती है रोशनी, करें ये उपाय
  2. जीरे का पानी पिएं
    यदि आपको दस्त की समस्या है और बिना दवाई के रोकथाम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक लीटर पानी में करीब एक चम्मच जीरा डालकर अच्छे से उबाल लें, फिर जब ये पानी ठंडा हो जाए तो इसे छानकर पी लें। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।
  3. नींबू का रस
    अगर आपको दस्त की समस्या है तो ऐसे में दो तीन नींबू के रस का सेवन आप कर सकते हैं। नींबू का रस आंतों की सफाई कर सकता है, इससे आपको तुरंत राहत मिल जाएगी।
  4. दही
    दही में प्रोबेयोटिक्स लैक्टिक एसिड पाए जाते हैं। जोकि लूज मोशन के कीटाणुओं को खत्म करके राहत प्रदान करते हैं। वहीं, दही में ऐसे बैक्टेरिया भी जाते हैं आपके शरीर में बैड बैक्टेरिया में लड़ने की मदद करते हैं।
  5. नारियल पानी पिएं
    कोकोनट वाटर में सोडियम और पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं, जोकि लूज मोशन की समस्या से निजात दिलाते हैं। लूज मोशन के दौरान नारियल पानी के सेवन से पेट में दर्द होने की समस्या भी दूर हो जाती है।

    READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi