आपको भी रात में नींद नहीं आती..ये टिप्स ज़रूर अपनाएँ

हेल्थ & ब्यूटी
Spread the love

Mental Health: अगर आपको भी रात को ठीक से नींद नहीं आती या बेचैनी रहती है तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि आज के इस भागदौड़ भरे जीवन में कई लोग एंग्जाइटी (Anxiety) से परेशान हैं, आपको बता दें कि एंग्जाइटी एक मेंटल हेल्थ प्राब्लम है। एंग्जाइटी (Anxiety) के कारण से व्यक्ति की नींद भी प्रभावित हो जाती है। एंग्जाइटी के कारण कई लोगों को रात में ठीक से नींद नहीं आती, जिसकी वजह से उनका पूरा दिन तनाव से भरा रहता है। अक्सर एंग्जाइटी से पीड़ित लोगों को रात के समय कई तरह की चिंताएं सताती हैं, जिसकी वजह से वो सुकून से सो नहीं पाते हैं।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः ज़रुरत से ज्यादा ना सोचें..मुश्किल में पड़ जाएंगे..हेल्थ भी जाएगा

Pic Social Media

सोने से पहले अक्सर लोग अपनी परेशानियों और चिंताओं के बीच इतना सोच लेते हैं कि फिर घंटो-घंटों तक बिस्तर पर होने के बाद भी उन्हें नींद नहीं आती है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि रात में होने वाली एंग्जाइटी को कैसे कम किया जा सकता है।

एंग्जाइटी से ऐसे पाएं छुटकारा

मानसिक शांति (Mental Peace) को पाने के लिए और एंग्जाइटी से छुटकारा पाने के लिए हर रोज सोने से पहले शांत और सुकून भरे गाने सुने, इससे आपको रात के समय एंग्जाइटी की समस्या नहीं होगी और नींद भी आ जाएगी।

शांत और सकारात्मक वातावरण (Positive Environment) की कल्पना करें। सोने से पहले इस तरीके को अपनाकर आप अपने नकारात्मक विचारों से अपना ध्यान हटा सकते हैं और तनाव कम कर सकते हैं।

रात में होने वाली एंग्जाइटी से छुटकारा पाने के लिए हर दिन सोने से पहले कुछ समय तक मेडिटेशन करें। इससे आपका मन शांत होगा और चिंताएं भी कम हो जाएंगी।

ये भी पढ़ेंः चाय-कॉफ़ी सेहत के लिए नुक़सानदेह..क्या कहता है साइंस?

शरीर और दिमाग को आराम देने के लिए सोने से पहले एक कप कैमोमाइल चाय पिएं। इससे स्ट्रेस और एंग्जाइटी कम होती है और अच्छी नींद आएगी।

सोने से पहले गर्म पानी से नहा लेना चाहिए। ऐसा करने से रात को होने वाली एंग्जाइटी की समस्या को कम करने में मदद मिलती है क्योंकि नहाने से मांसपेशियों को आराम मिलता है।

लैवेंडर का फूल तनाव को कम करता है इसलिए सोने से पहले आप अपने शरीर पर लैवेंडर का लोशन लगा सकते हैं।

फोन और टीवी से निकलने वाली नीली रोशनी को सीमित करने से और सोने से कम से कम 2 घंटे पहले इनके इस्तेमाल से परहेज करने से एंग्जाइटी की समस्या को कम करने में सहायता मिलती है।

अगर आप किसी चीज को लेकर परेशान हैं तो सोने से पहले एक कागज पर अपने मन के विचारों को लिखिए। ऐसा करने से आपका मन हल्का होगा और रात में एंग्जाइटी की समस्या भी नहीं होगी।