I am a Baniya's son..I have brought the account of every penny

मैं बनिया का बेटा हूं..पाई-पाई का हिसाब लाया हूं: अमित शाह

चुनाव 2024 राजनीति हरियाणा
Spread the love

Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में अब ज्यादा दिन का वक्त नहीं रह गया है। सभी पार्टियां जोर शोर से तैयारियों में जुट गई है। लेकिन प्रदेश में बीजेपी सरकार (BJP Government) के कामकाज को देखते हुए सीएम सैनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।
ये भी पढ़ेः प्रदेश में किसी भी सूरत में नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी: CM सैनी

आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पहुंचे। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में पिछड़ा वर्ग (BC) का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है। कांग्रेस की सरकार बन गई तो वह हरियाणा में भी यही करेंगे।

शुरूआत में शाह ने हरियाणा के जवान, किसान और खिलाड़ियों की तारीफ की। शाह ने कहा कि हरियाणा से सबसे ज्यादा जवान सेना में भेजे जाते हैं। सबसे ज्यादा मेडल यहीं के धाकड़ लाते हैं। देश का अन्न भंडार भरने वाला हरियाणा का किसान है।

शाह ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा को चैलेंज देते हुए कहा कि आजकल कांग्रेस वाले हिसाब मांग रहे हैं। मैं बनिया का बेटा हूं। पाई-पाई का हिसाब लाया हूं। वे आंकड़ों के साथ मैदान में आएं। हमारे कार्यकर्ता राज्य ही हर पंचायत में जाकर सरकार का हिसाब देंगे। कांग्रेस को भी अपने कुशासन और विकास न करने का हिसाब देना होगा। शाह ने कहा कि हमने यहां बीसी के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया है। जो अब भी कॉमन मैन बनकर ही काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेः हुड्‌डा के गढ़ में BJP अध्यक्ष की ताजपोशी..CM सैनी मौजूदगी में बड़ौली ने संभाला पदभार

नायब सैनी आम आदमी हैं

अमित शाह (Amit Shah) ने नायब सैनी को लेकर कहा- ये सीएम बनने के बाद भी कॉमन मैन है। इनका दरवाजा 24 घंटा 365 दिन आपके लिए खुला रहेगा। मोदी जी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बने है। मोदी जी के दिल में हरियाणा देश में सबसे ऊपर है। मेरी बात याद रखना। यहां पर मोदी ने संगठन का काम किया। हर तहसील और पंचायत और कार्यकर्ता को नाम से जानते है। बीसी समाज को आज तीन बड़ी रियायतें दी है। एक घंटे में ही इसका नोटिफिकेशन हो जाएगा। नायब सैनी अभी नोटिफिकेशन लेकर ही आएं है। अगले चुनाव में बीजेपी और मोदी जी के लिए आशीर्वाद दीजिए।

महेंद्रगढ़ में आयोजित बी सी सम्मान समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने शिककत की।