Raipur

Raipur में विशाल कांवड़ यात्रा..CM Sai..राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा हुए शामिल

छत्तीसगढ़
Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह एवं विधायक राजेश मूणत भी साथ में रहे उपस्थित

प्रदेशवासियों के लिए सुख,शांति और समृद्धि की कामना की

Raipur: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह एवं विधायक राजेश मूणत भी साथ में उपस्थित थे।
ये भी पढ़ेः Raipur: फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से मिल रही ज्ञानवर्धक जानकारी

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित श्रद्धालुओं और कांवड़ियों से कहा कि सावन मास में ही मुझे बाबा भोरमदेव के दर्शन करने का अवसर मिला। यह मंत्र मुग्ध कर देने वाला अवसर था। हमने कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। पूरे यात्रा मार्ग में कांवड़ियों का उत्साह छलक रहा था।

मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख समृद्धि  की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा आज गुढियारी स्थित मारुति मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत और विधायक मोतीलाल साहू भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ेः सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ बनाने में जंगल वारफेयर कॉलेज कारगर: डिप्टी सीएम विजय शर्मा

राजस्व मंत्री वर्मा ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।उन्होनें प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख,शांति और समृद्धि  की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।